pitru paksha  signs that shows your ancestors are happy

Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष के दौरान अचानक दिख जाएं ये 5 चीजें तो प्रसन्न हैं आपके पूर्वज

जिस प्रकार पितरों के नाराज होने पर व्यक्ति को कई प्रकार के संकेत मिलते हैं ठीक उसी प्रकार से पितृ पक्ष के दौरान कुछ अगर दिख जाएं तो उन्हें प्रसन्न पितरों का प्रतीक माना जाता है।  
Editorial
Updated:- 2024-09-18, 09:16 IST

पितृ पक्ष का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व माना जाता है। इस साल पितृ पक्ष की शुरुआत 17 सितंबर, दिन शनिवार से हो रही है। पितृ पक्ष के दौरान पितरों का तर्पण कर उन्हें मोक्ष प्राप्ति में सहायता की जाती है। इसके अलावा, पिर्तों को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय भी ज्योतिष शास्त्र में वर्णित है। वहीं, ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि जिस प्रकार पितरों के नाराज होने पर व्यक्ति को कई प्रकार के संकेत मिलते हैं ठीक उसी प्रकार से पितृ पक्ष के दौरान कुछ अगर दिख जाएं तो उन्हें प्रसन्न पितरों का प्रतीक माना जाता है। आइये जानते हैं कि किन चीजों का दिखना होता है पितरों से मिलने वाले आशीर्वाद का संकेत।

पितृपक्ष 2024 पितरों के प्रसन्न होने के क्या संकेत हैं? 

पितृ पक्ष के दौरान अगर आपको कौवा मुंह में रोटी दबाए या भोज करता हुआ दिख जाए तो यह पितरों के प्रसन्न होने का शुभ संकेत है। 

pitro ke prasann hone ke sanket

अगर रास्ते में कहीं भी जाते समय आपको काली गाय पर कौवा बैठा दिख जाए या फिर दोनों जीव साथ में दिखें तो आपके पितृ आपसे प्रसन्न हैं।   

यह भी पढ़ें: Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में नहीं मिल रहे हैं कौए, तो इन्हें भोजन खिलाने से मिलेगा सौभाग्य का वरदान

ब्रह्म मुहूर्त में गाय के रंभाने की आवाज का पितृ पक्ष के दौरान सुनाई देना भी पितरों की प्रसन्नता और उनकी परिवार पर कृपा को दर्शाता है। 

अगर आपके घर में पितृ पक्ष के दौरान काली चीटियां निकलने लग जाए तो यह भी इस बता को दर्शाता है कि आपके पितृ आपसे प्रसन्न हैं।

यह भी पढ़ें: Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष के दौरान तर्पण करते समय न करें ये गलतियां, पूर्वज हो सकते हैं नाराज

अगर आपको पितृ पक्ष के दौरान पिता पक्ष की ओर से संपत्ति मिले या कोई शुभ काम संपन्न हो तो यह भी प्रसन्न पितरों का संकेत है। 

यह विडियो भी देखें

pitro ke khush hone ke sanket

पितृ पक्ष के दौरान अगर आपके घर में कोई मुरझाया हुआ पौधा अचानक से खिल उठे तो इसे भी पितरों के प्रसन्न होने का संकेत मानते हैं। 

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर पितृ पक्ष के दौरान कौन सी चीजों का दिखना माना जाता है पूर्वजों के प्रसन्न होने का संकेत। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। 

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;