हमारे धर्म शास्त्रों में गाय को एक पवित्र पशु के रूप में पूजा जाता है। मान्यता है कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। सदियों से ही इनकी पूजा विधि-विधान से होती आई है और इन्हें भोजन कराना एक पुण्य काम माना जाता है।
ज्योतिष में गाय को खाना खिलाना किसी व्यक्ति की कुंडली में विभिन्न दोषों के निवारण का एक तरीका माना जाता है। आपकी कुंडली में मौजूद किसी भी दोष या समस्या को दूर करने के लिए गाय को भोजन कराना या चारा खिलाना शुभ माना जाता है।
ज्योतिष में नवग्रहों में से प्रत्येक का गायों के साथ अपना अनूठा संबंध है। सभी ग्रहों को मजबूत करने के लिए गाय को चारा खिलाना शुभ होता है। आप यदि दिन के अनुसार गाय को भोजन कराते हैं तो जीवन में समृद्धि बनी रहती है।
सूर्य को प्रसन्न करने के लिए रविवार की सुबह रोटी के साथ थोड़ा गुड़ खिलाने की सलाह दी जाती है। ऐसे ही यदि आप काली गाय को किसी विशेष दिन रोटी खिलाती हैं तो इसके बहुत शुभ फल मिलते हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें इसके बारे में विस्तार से।
काले रंग को शनि का प्रतीक माना जाता है और यदि आपकी कुंडली में शनि की साढ़े साती या ढहिया है तो आपको शनिवार के दिन काली गाय को रोटी जरूर खिलानी चाहिए। काली गाय को रोटी खिलाने से आपके जीवन में शनि के दोषों से मुक्ति मिल सकती है।
चूंकि काला रंग शनि का प्रतीक है, इसलिए या शनि को प्रसन्न करने का सबसे आसान उपाय माना जाता है। आप किसी भी दिन काली गाय को रोटी खिलाएं आपके लिए शुभ फल होते हैं।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें: हफ्ते के इन 3 दिनों में जरूर खिलाएं गाय को रोटी, मिलेगी कई दोषों से मुक्ति
चंद्रमा भावनाओं और शरीर के तरल पदार्थों पर शासन करता है। आपकी कुंडली में चंद्रमा की कमजोर स्थिति को मजबूत करने के लिए यदि आप सोमवार के दिन सफ़ेद गाय को रोटी और गुड़ खिलाएंगी तो आपके जीवन में इसके शुभ फल मिलते हैं। इस उपाय से आपके जीवन में तनाव को कम करने में मदद मिलती है।
ज्योतिष के अनुसार मंगल को आक्रामकता का ग्रह माना जाता है। यदि आपकी कुंडली में मंगल की स्थिति कमजोर है तो आपके जीवन में कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में यदि आप गाय को नियमित रोटी खिलाएंगी तो आपके जीवन में मंगल दोष से मुक्ति मिल सकती है। मंगल ग्रह को बेहतर बनाने के लिए मंगलवार के दिन गाय को रोटी खिलाने की सलाह दी जाती है।
यदि आपकी कुंडली में बुध की स्थिति कमजोर है तो इससे कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में यदि आप बुधवार के दिन गाय को रोटी खिलाती हैं तो आपके जीवन के सभी विकार दूर होते हैं और इस उपाय से आपकी विदेश यात्रा तक के योग बनते हैं। बुधवार के दिन गाय को रोटी के साथ हरी घास या चारा खिलाना भी शुभ माना जाता है।
यदि आप बृहस्पतिवार के दिन गाय को हल्दी मिलाकर रोटी खिलाती हैं तो आपकी कुंडली में गुरु की स्थिति को मजबूत करने में मदद मिलती है। आप गुरूवार के दिन गाय की रोटी में हल्दी के साथ गुड़भी जरूर मिलाएं।
यदि आप शुक्रवार के दिन गाय को रोटी के साथ थोड़े चावल भी खिलाते हैं तो शुक्र ग्रह को प्रसन्नकरने में मदद मिलती है। इस उपाय से आपके विवाह में आने वाली सारी अड़चनें भी दूर होती हैं।
ऐसा माना जाता है कि यदि आपके जीवन में शनि के साथ राहु की स्थिति भी खराब है तो आपको कई समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में आपको बुरे सपने आ सकते हैं और आपकी सेहत खराब हो सकती है।
गाय की गर्दन वाले हिस्से में राहु का वास माना जाता है। यदि आप शनिवार के दिन काली गाय को रोटी खिलाती हैं तो आपके जीवन में खुशहाली बनी रहती है। शनिवार के दिन गाय को रोटी में सरसों का तेल में लगाकर खिलाना चाहिए। इससे शनि दोष दूर होते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: गाय को नियमित गुड़-रोटी खिलाएं, होंगे ये फायदे
यदि आप रविवार के दिन गाय को रोटी खिलाती हैं तो आपके जीवन में सूर्य की स्थिति को मजबूत करने में मदद मिलती है। रविवार के दिन गाय को घी के साथ रोटी खिलाएं। इस उपाय से आपके जीवन में कई समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।
यदि आप गाय को नियमित रूप से रोटी खिलाती हैं तो आपके जीवन की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं और घर में खुशहाली बनी रहती है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images:Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।