Phulera Dooj 2024: फुलेरा दूज के दिन श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये 6 फूल, मिलेगा सुयोग्य जीवनसाथी

इस साल दिनांक 12 मार्च को फुलेरा दूज का व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने का विशेष महत्व है। 

 
Phulera dooj  Offer these flowers for good life partner

(Phulera dooj 2024 offer these flowers for good life partner) फाल्गुन माह में होली से पहले फुलेरा दूज मनाने का विधान है। इस दिन फूलों की होली खेली जाती है। फुलेरा दूज के दिन से ही मथुरा में होली का आरंभ हो जाता है। पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर फुलेरा दूज मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस दिन ऐसी मान्यता है कि श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा करने से प्रेम विवाह के योग बन सकते हैं। अब ऐसे में फुलेरा दूज के दिन भगवान श्रीकृष्ण को कौन सा फूल अर्पित करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

भगवान श्रीकृष्ण को चढ़ाएं कृष्ण कमल

easy tips to grow krishna kamal plant

फुलेरा दूज के दिन भगवान श्रीकृष्ण (भगवान श्रीकृष्ण मंत्र) को कृष्ण कमल के फूल जरूर अर्पित करें। यह उनका प्रिय फूल है। इस फूल के ऊपर तीन कलियां हैं। जिसे ब्रह्मा, विष्णु और महेश का प्रतीक माना गया है। ये बेहद चमत्कारी और दुर्लभ फूल है। ऐसा कहा जाता है कि फुलेरा दूज कपर श्रीकृष्ण की पूजा में कृष्ण कमल अर्पित करने से हर क्षेत्र में व्यक्ति को तरक्की मिलती है और सौभाग्य में भी वृद्धि हो सकती है।

भगवान श्रीकृष्ण को चढ़ाएं कुमुदिनी के फूल

फुलेरा दूज के दिन भगवान श्रीकृष्ण को 5 कुमुदिनी के फूल जरूर अर्पित करें। इससे दांपत्य जीवन सुखमय रहता है और पति-पत्नी के बीच प्रेम भी बढ़ता है। साथ ही अविवाहित लोगों को मनवांछित वर की भी प्राप्ति हो सकती है।

भगवान श्रीकृष्ण को चढ़ाएं वैजयंती फूल

फुलेरा दूज के दिन भगवान श्रीकृष्ण (श्रीकृष्ण भोग) को वैजयंती फूल जरूर अर्पित करें। इसे बेहद भाग्यशाली माना गया है। वहीं श्रीकृष्ण भी वैजयंती फूलों के बीजों से बनी माला धारण करते हैं। ऐसी मान्यता है कि वैजयंती के फूलों को अर्पित करने से आर्थिक लाभ हो सकता है। साथ ही ग्रहों के अशुभ प्रभाव से भी बचा जा सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - Phulera Dooj 2024: इस साल कब है फुलेरा दूज? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

भगवान श्रीकृष्ण को चढ़ाएं हरसिंगार के फूल

अगर आपके विवाह में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी आ रही है, तो एक पीले कपड़े में हरसिंगार के 7 फूलों के साथ हल्दी की गांठ बांधें और फिर इसे श्रीकृष्ण के चरणों में अर्पित करें। ऐसा कहा जाता है कि इससे विवाह में आ रही रुकावटें दूर हो सकती है और सुयोग्य जीवनसाथी भी मिलता है।

इसे जरूर पढ़ें - Falgun Month Vrat And Festivals 2024: कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन? जानें इस महीने के प्रमुख व्रत-त्योहारों की लिस्ट

भगवान श्रीकृष्ण को चढ़ाएं रजनीगंधा

how to grow rajanigandha

फुलेरा दूज के दिन भगवान श्रीकृष्ण को रजनीगंधा के फूल जरूर चढ़ाएं। ऐसी मान्यता है कि फुलेरा दूज के दिन घर के पूर्व और उत्तर दिशा में रजनीगंधा का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इससे बरकत होती है और पति-पत्नी के रिश्ते में भी मजबूती आती है।

भगवान श्रीकृष्ण को चढ़ाएं वनमाला

कान्हा को वनमाला के फूल जरूर अर्पित करें। फुलेरा दूज के दिन गुलाल के साथ कान्हा तो वनमाला के फूल की माला पहनाएं। उसके बाद राधा रानी को पहनाएं। ऐसी मान्यता है कि मनचाहा वर मिल सकता है और कपल के बीच चल रहा तनाव दूर हो सकता है।

फुलेरा दूज के दिन भगवान श्रीकृष्ण को फूल जरूर अर्पित करें और इसके अलावा आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP