(phalgun month 2024 things should not buy) फाल्गुन माह की शुरूआत हो चुकी है। वहीं हिंदू कैलेंडर के अनुसार यह आखिरी महीना माना जाता है। इसके बाद चैत्र माह से हिंदू नव वर्ष की शुरुआत हो चुकी है। यह माह भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि इस माह में जो व्यक्ति कान्हा की विधिवत पूजा करता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। अब ऐसे में इस माह में कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें खरीदने की मनाही होती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि फाल्गुन माह में क्या खरीदने से बचना चाहिए।
फाल्गुन माह में काले वस्त्र खरीदने से बचना चाहिए। क्योंकि यह भगवान श्रीकृष्ण (श्रीकृष्ण मंत्र) को समर्पित है और इस माह में पीले वस्त्र पहनने का महत्व है। जो सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। साथ ही व्यक्ति के जीवन में रंगों का खास महत्व होता है। इसलिए इस माह काले खरीदने से बचें। इससे अशुभ माना जाता है। साथ ही अशुभ परिणाम मिलते हैं।
फाल्गुन माह में धारदार चीजें नहीं खरीदना चाहिए। इससे वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है और परिवार में कलह-क्लेश की स्थिति भी बनने लग जाती है। इसलिए अगर आप धारदार चीजें खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस माह में खरीदने से बचें। इससे शनि दोष भी उत्पन्न हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Falgun Month Vrat And Festivals 2024: कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन? जानें इस महीने के प्रमुख व्रत-त्योहारों की लिस्ट
यह विडियो भी देखें
फाल्गुन माह में तांबे से संबंधित चीजें खरीदने से बचना चाहिए। इससे अशुभ परिणाम मिल लग जाते हैं। साथ ही कुंडली में स्थित सूर्य की स्थिति कमजोर हो सकता है। इसलिए फाल्गुन माह में तांबे से संबंधित चीजें खरीदने से बचना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें - Phalgun Month 2024: सुख-समृद्धि के लिए फाल्गुन माह में करें इन चीजों का दान
फाल्गुन माह में कांच से बनी चीजें खरीदने से बचना चाहिए। ऐसी इसलिए कांच का संबंध शुक्र से है और इस माह में कांच से बनी चीजें खरीदने से शुक्र दोष (शुक्र दोष उपाय) उत्पन्न हो सकता है और भौतिक सुखों में समस्याएं आने लग जाती है। इसलिए फाल्गुन माह में कांच से बनी चीजें न खरीदें।
फाल्गुन माह में कुछ ऐसी चीजें हैं। जिन्हें खरीदने से बचना चाहिए और इसके अलावा अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।