Phalgun Month  remedies for lord krishna Blessings ()

Phalgun Month 2024: फाल्गुन माह में करें ये उपाय, भगवान श्रीकृष्ण की बनी रहेगी कृपा

फाल्गुन का महीना भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। इस माह में इनकी पूजा करने से व्यक्ति को सभी मनोकामना पूरी हो सकती है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-02-21, 16:44 IST

(Phalgun month 2024 remedies for lord krishna blessings) हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास साल का आखिरी माह होता है। वहीं दिनांक 20 फरवरी से फाल्गुन का आरंभ हो चुका है और इसका समापन दिनांक 20 मार्च को होगा। इस माह का ऊर्जा का महीना कहा जाता है। मौसम के हिसाब से इसी माह में वातावरण हर्ष और उल्लासमय हो जाता है। हर जगह नई उमंग छाई रहती है। धार्मिक दृष्टिकोण से बात करें, तो यह दिन बेहद शुभ माना जाता है।

इस माह में भगवान शिव, श्री कृष्ण और इंद्र देव की पूजा का विधान है। इसी माह में महाशिवरात्रि आदि प्रमुख त्योहार भी मनाए जाते हैं। अब ऐसे में फाल्गुन माह में कुछ उपाय बताए गए हैं। जिसे करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।

आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

फाल्गुन माह में भगवान श्रीकृष्ण की करें पूजा 

proofs of shri krishna

फाल्गुन माह में भगवान श्रीकृष्ण को चमेली और पीले रंग के फूल जरूर अर्पित करें। इससे अगर आपके वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार की कोई परेशानी आ रही है, तो उससे छुटकारा मिल सकता है और घर की सुख-शांति भी बनी रहती है। 

फाल्गुन माह में शिवलिंग की करें पूजा 

फाल्गुन माह में शिवलिंग की पूजा करने का भी विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि फाल्गुन माह में शिव जी (शिव जी मंत्र) की पूजा करने से शिव-गौरी के आशीर्वाद के प्राप्ति हो सकती है। इसलिए फाल्गुन माह में शिव जी की पूजा अवश्य करना चाहिए। 

फाल्गुन माह में सौभाग्य प्राप्ति के लिए उपाय

अगर आपके विवाह में किसी प्रकार की कोई परेशानी आ रही है, तो फाल्गुन माह में सुगंधित केवड़े के फूल से बना इत्र को पानी में डालकर स्नान करें और भगवान श्रीकृष्ण को चंदन चढ़ाएं। इससे कान्हा की कृपा बनी रहती है और विवाह के प्रस्ताव भी मिल सकते हैं।

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें - Falgun Month Vrat And Festivals 2024: कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन? जानें इस महीने के प्रमुख व्रत-त्योहारों की लिस्ट

फाल्गुन माह में करें चंद्रदेव की पूजा 

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार फाल्गुन माह में चंद्रमा का जन्म हुआ था। इस पूरे माह में चांद की रोशनी में बैठकर चंद्रदेव के मंत्र का जाप करें। इससे स्वास्थ्य में लाभ हो सकता है और मन भी शांत रहता है। क्योंकि चंद्रमा मन का कारक होता है। इसलिए मन की शांति के लिए फाल्गुन माह में चंद्रमा की पूजा करें। 

इसे जरूर पढ़ें -  Phalgun Month 2024: फाल्गुन माह में भूल से भी न करें ये काम, हो सकती है धन हानि

फाल्गुन माह में मां लक्ष्मी की करें पूजा 

laxmi ji

अगर आपको हमेशा धन हानि का सामना करना पड़ता है, तो फाल्गुन माह में माता लक्ष्मी (मां लक्ष्मी पूजा) की पूजा करें और इस दौरान मंत्रों का जाप भी विशेष रूप से करें। 

  • श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः:।।
  • ऊँ श्रीं क्लीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;