Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:56 AM IST

Phalgun Month 2024: फाल्गुन माह में भूल से भी न करें ये काम, हो सकती है धन हानि

हिन्दू वर्ष में फाल्गुन 12वां महीना है। इस माह में कई बड़े व्रत-त्योहार आते हैं। साथ ही, इस महीने में भगवान श्री कृष्ण और भगवान शिव की पूजा का विशेष विधान भी मौजूद है।  
Updated:- 2024-02-21, 12:17 IST
phalgun maah mein kya kare

Falgun Maas Ke Niyam: हिन्दू वर्ष में फाल्गुन 12वां महीना है। इस माह में कई बड़े व्रत-त्योहार आते हैं। साथ ही, इस महीने में भगवान श्री कृष्ण और भगवान शिव की पूजा का विशेष विधान भी मौजूद है। धार्मिक दृष्टि से फाल्गुन का महीने बहुत महत्व रखता है। इस माह से जुड़े कुछ नियम भी हैं जिनका पालन करना शास्त्रों में आवश्यक माना गया है। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर इस माह में कौन से काम करने चाहिए और कौन से काम करने से बचना चाहिए। 

फाल्गुन माह में क्या करें और क्या न करें

falgun month  dos and donts

फाल्गुन माह में भगवान शिव की आराधना और शिवलिंग पर जल अर्पण रोजाना करें। साथ ही, शिव चालीसा का पाठ भी करें। भगवान शिव के स्तोत्र का पाठ करना भी शुभ माना जाता है। इसके अलावा, इस माह में भगवान श्री कृष्ण को नए वस्त्र अवश्य पहनाएं।

यह भी पढ़ें: Falgun Month Vrat And Festivals 2024: कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन? जानें इस महीने के प्रमुख व्रत-त्योहारों की लिस्ट

फाल्गुन माह में तामसिक भोजन न करें। साथ ही, मास-मदिरा का सेवन करने से भी बचें। इस माह में ज्यादा से ज्यादा धर्मिक और सात्विक कार्य करें। ऐसा इसलिए क्योंकि माना जाता है कि इस माह में व्यक्ति को अच्छे कामों का 100 गुना ज्यादा फल मिलता है।

फाल्गुन माह में होली आती है। ऐसे में इस माह में अबीर-गुलाल श्री कृष्ण या महादेव बाबा के चरणों में अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है और घर में सकारात्मकता का संचार होता है। पारिवारिक शांति घर में स्थापित होती है। 

यह भी पढ़ें: Phalguna Month 2024: फाल्गुन माह में करें श्री कृष्ण के इन 3 रूपों की पूजा, होंगे सभी सुख प्राप्त

फाल्गुन माह में रोजाना मंदिर जाना चाहिए और मंदिर में दान भी करना चाहिए। इस माह में अन्न का दान करना श्रेष्ठ माना गया है। शास्त्रों में भी ऐसा बताया गया है कि फाल्गुन माह में अन्न का दान करने से घर की बरकत बनी रहती है। घर धन-धान्य से भरा रहता है। 

phalgun month  dos and donts

फाल्गुन माह में पीपल के पेड़ की पूजा अवश्य करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस माह में पीपल के पेड़ की पूजा करने से नकारात्मकता घर में प्रवेश नहीं कर पाती है। बुरी नजर अगर लगी है तो वह भी दूर हो जाती है और देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।

 

आप भी इस लेख में दी गा जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि फाल्गुन माह में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

image credit: freepik, herzindagi  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।