Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:16 PM IST

Papmochani Ekadashi Date 2026: 14 या 15 मार्च कब है पापमोचनी एकादशी? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Papmochani Ekadashi Kab Hai 2026: पापमोचनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा होती है। साथ ही कई सारे लोग व्रत भी धारण करते हैं। इससे सुख-समृद्धि आती है। साथ ही आपके जीवन में सकारात्कमता बनी रहती है। आइए बताते हैं एकादशी कब पड़ रही है?
Updated:- 2026-03-12, 11:34 IST
papmochani ekadashi puja muhurat 2026

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने एकादशी तिथि आती है। इनका महत्व अलग होता है। चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को पापमोचनी के नाम से जानते हैं। इस दिन पूजा पाठ करने से आपके सभी पाप धूल जाते हैं। साथ ही आपके जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है। अगर आप भी एकादशी का व्रत रखती हैं, तो इसकी सही तिथि और शुभ मुहूर्त के बारे में जरूर जानें, ताकि इसके महत्व के बारे में आप जान सके। आइए पंडित जन्मेश द्विवेदी से इसकी संपूर्ण जानकारी प्राप्त करते हैं।

पापमोचनी एकादशी कब है (Papmochani Ekadashi Kab Hai 2026)

पापमोचनी की तिथि को लेकर हर को सोच में है कि आखिर ये तिथि कब पड़ रही है। आपको बता दें कि 14 मार्च को सुबह में 8 बजकर 10 मिनट पर होगा और इस तिथि का समापन 15 मार्च सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर होगा। उदय तिथि के अनुसार, पापमोचनी एकादशी का व्रत 15 मार्च को रखा जाएगा। इसके व्रत का पारण 16 मार्च 9 बजकर 30 मिनट पर द्वादशी तिथि में किया जाएगा। इसलिए आप भी तिथि का ध्यान रखकर पापमोचनी एकादशी का व्रत रख सकती हैं।

2 - 2026-03-11T122721.529

पापमोचनी एकादशी पूजा मुहूर्त (Papmochani Ekadashi Puja Muhurat 2026)

मुहूर्त  समय
चल चौघड़िया मुहूर्त  सुबह 8 बजे से 9 बजकर 30 मिनट
लाभ चौघड़िया मुहूर्त  सुबह 9 बजकर 30 मिनट से 11 बजे तक

पापमोचनी एकादशी व्रत का महत्व

पापमोचनी एकादशी हिंदू धर्म में अत्यंत कल्याणकारी और पापों से मुक्ति दिलाने वाली तिथि मानी जाती है। चैत्र मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली यह एकादशी भगवान विष्णु के चतुर्भुज रूप को समर्पित होती है, जिनकी आराधना से भक्त को आत्मिक शांति और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार, इस व्रत का पुण्य फल हजारों वर्षों की कठिन तपस्या और अश्वमेध यज्ञ के समान माना गया है। मान्यता है कि जो व्यक्ति पूर्ण निष्ठा के साथ यह उपवास रखता है, वह ब्रह्महत्या जैसे घोर पापों के दोष से भी मुक्त होकर मोक्ष को प्राप्त करता है। यह व्रत व्यक्ति के वर्तमान जीवन के कष्टों को दूर करता है।

1 - 2026-03-11T125653.866

इसे भी पढ़ें: Ekadashi In March 2026: मार्च के महीने में कब-कब हैं एकादशी तिथियां? यहां जानें शुभ मुहूर्त, महत्व समेत अन्य बातें

आप भी पापमोचनी एकादशी के लिए सही तिथि और मुहूर्त में व्रत रखें। इसके लिए आप आर्टिकल से पंडित जी द्वारा बताई गई जानकारी को ध्यान में रख सकती हैं, ताकि आपका व्रत अच्छे से पूरा हो सके।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।