Papmochani Ekadashi Upay 2026: पापमोचनी एकादशी पर राशि अनुसार करें ये उपाय, पूरे साल बनी रहेगी श्री हरि की कृपा

हिंदू धर्म में किसी भी महीने की एकादशी तिथि को बहुत खास माना जाता है और इस दिन भक्त भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ उन्हें प्रसन्न करने के लिए कई उपाय भी आजमाते हैं। एकादशी तिथि पर व्रत, पूजा तथा दान करने को विशेष रूप में फलदायी माना जाता है। इन्हीं में से चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष में आने वाली पापमोचनी एकादशी को विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति इस दिन व्रत और उपवास करता है उसे सभी पापों से मुक्ति मिलती है और उसके जीवन में खुशहाली आती है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो यदि आप पापमोचनी एकादशी के दिन अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष उपाय करती हैं तो भगवान विष्णु की कृपा पूरे वर्ष बनी रहती है। यही नहीं इस दिन किए गए उपाय आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में भी मदद करते हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें पापमोचनी एकादशी के दिन आपको राशि अनुसार कौन से उपाय आजमाने चाहिए।
मेष राशि

मेष राशि के जातकों को पापमोचनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाने चाहिए और माता लक्ष्मी को लाल फूल चढ़ाएं। इस दिन आप 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का 11 बार जाप जरूर करें। इस उपाय से आपके करियर में लाभ होने के साथ आर्थिक लाभ के योग भी बनेंगे।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग यदि पापमोचनी एकादशी के दिन विष्णु जी को पीली मिठाई का भोग लगाएंगे और साथ में तुलसी दल चढ़ाएंगे तो आपके बिगड़े काम बनने लगेंगे। इसके साथ ही आप इस दिन जरूरतमंदों को पीली वस्तुएं जैसे हल्दी या चने की दाल का दान करें। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को पापमोचनी एकादशी पर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए। साथ ही जरूरतमंदों को हरे वस्त्र या हरी सब्जियों का दान करना शुभ माना जाता है। इससे मानसिक तनाव कम होता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातक इस दिन भगवान विष्णु को केसर वाले दूध और मिश्री का भोग लगाएं। इसके साथ यदि आप इस दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करेंगी तो आपके लिए यह अत्यंत फलदायी हो सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को पापमोचनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के मंदिर में घी का दीपक जलाना चाहिए और गरीबों को गुड़ व चना दाल का दान करना चाहिए। इस उपाय से आपके लिए धन लाभ के योग बनेंगे।
यह भी पढ़ें- Ekadashi In March 2026: मार्च के महीने में कब-कब हैं एकादशी तिथियां? यहां जानें शुभ मुहूर्त, महत्व समेत अन्य बातें
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को पापमोचनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीला चंदन अर्पित करना चाहिए और माथे पर भी चंदन का तिलक लगाना चाहिए। इससे आपके जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं।
तुला राशि

तुला राशि के लोगों को पापमोचनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की एक साथ पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही आप विष्णु जी को पीली मिठाई का भोग लगाएं। इस उपाय से आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और समृद्धि के द्वार खुलेंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग यदि पापमोचनी एकादशी के दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करेंगे और माता लक्ष्मी को सिंदूर चढ़ाएंगे तो जीवन की समस्याएं दूर होने लगेंगी। इस उपाय से आपके जीवन में आने वाली आर्थिक परेशानियां भी दूर होती हैं।
धनु राशि
धनु राशि के लोग यदि पापमोचनी एकादशी के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएंगे और और भगवान विष्णु का श्रद्धापूर्वक ध्यान करेंगे तो आपके जीवन में सौभाग्य बना रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि के लोग यदि पापमोचनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले वस्त्र अर्पित करें और स्वयं भी पीले वस्त्र धारण करके विष्णु जी की पूजा करेंगे तो आपको इसके लाभ मिलेंगे। इस उपाय से आपकी नौकरी या बिजनेस में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को पापमोचनी एकादशी के दिन गरीबों को वस्त्रों का दान करना चाहिए और साथ ही विष्णु जी के मंत्रों का जाप कम से कम 11 बार करना चाहिए। इस उपाय से आपकी सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को पापमोचनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को केसर युक्त दूध या पंचामृत का भोग लगाना चाहिए, इससे आपकी नौकरी में आने वाली सभी समस्याएं दूर होंगीऔर विष्णु जी का आशीर्वाद बना रहेगा।
अगर आप भी पापमोचनी एकादशी के दिन अपनी राशि अनुसार उपाय आजमाएंगी तो इसका सकारात्मक प्रभाव पूरे साल देखने को मिलेगा और विष्णु जी की कृपा बनी रहेगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।