Papmochani Ekadashi Puja Vidhi 2024: पापमोचिनी एकादशी के दिन इस विधि से करें पूजा, भगवान विष्णु का मिलेगा आशीर्वाद

Papmochani Ekadashi Puja Vidhi & Samagri 2024:चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को पापमोचनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। 

papmochani ekadashi  ki samagri

Papmochani Ekadashi Ki Puja Vidhi: चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को पापमोचनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। ऐसा माना जाता है कि पापमोचनी एकादशी के दिन विधिविधान से पूजा करने से व्यक्ति को उसके पापों से मुक्ति मिल जाती है। इस साल पापमोचनी एकादशी 5 अप्रैल को पड़ रही है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि पापमोचनी एकादशी की संपूर्ण पूजा विधि और समाग्री के बारे में।

पापमोचनी एकादशी 2024 पूजा सामग्री (Papmochani Ekadashi Puja Samagri 2024)

papmochani ekadashi  puja vidhi

पापमोचनी एकादशी के दिन पूजा के लिए एक चौकी, लाल और पीला वस्त्र, फल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य, गेंदे के फूल की माला, गंगाजल, भगवान विष्णु के लिए नए वस्त्र, घी का दीपक, चंदन, इत्र, एकादशी व्रत कथा की पुस्तक आदि घर ले आएं।

पापमोचनी एकादशी 2024 पूजा विधि (Papmochani Ekadashi Puja Vidhi 2024)

papmochani ekadashi  puja samagri

पापमोचनी एकादशी के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठें। फिर उसके बाद नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर लें। स्नान के बाद साफ वस्त्र धारण करें और घर के मंदिर की सफाई करें। फिर भगवान विष्णु का धयान करते हुए व्रत का संकल्प लें।

फिर एक चौकी लेना उर उस पर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु की प्रतिमा या फोटो की स्थापना करें। अगर आपके घर के मंदिर में पहले से विष्णु भगवान स्थापित हैं तो उनके नीचे केवल लाल कपड़ा बिछा दें जो पूर्णतः स्वच्छ और शुद्ध हो।

यह भी पढ़ें:Papmochani Ekadashi 2024: पापमोचनी एकादशी के दिन जरूर करें ये उपाय, सभी कार्यों में मिलेगी सफलता

इसके बाद भगवान विष्णु को गंगाजल से स्नान कराएं। उन्हें नए वस्त्र धारण कराएं। भगवान विष्णु को चंदन लगाएं। फल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य आदि अर्पित करें। भगवान विष्णु को गेंदे की माला पहनाएं। इसके बाद भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें।

पापमोचनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ अवश्य करें। इसके अलावा, विष्णु चालीस अक पाठ भी कर सकते हैं। भगवान विष्णु को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाएं। भगवान विष्णु की आरती उतारें और प्रसाद परिवार में बाटें।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर पापमोचनी एकादशी के दिन किस विधि से करनी चाहिए भगवान विष्णु की पूजा और साथ ही, जानें संपूर्ण पूजा सामग्री। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP