Onam Kab Hai 2024: दक्षिण भारत का महापर्व 'ओणम' कब है? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

दक्षिण भारत के प्रमुख त्यौहारों में से एक है ओणम। 10 दिवसीय इस पर्व के दौरान प्रीतिभोज का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा, नाच-गान जैसे कार्यक्रम भी होते हैं। सबसे अधिक इस पर्व का महत्व केरल में है। मलयालम कैलेंडर के अनुसार, चिंगम महीने में श्रावण या थिरुवोणम नक्षत्र में ओणम मनाई जाती है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि इस साल कब है ओणम, क्या है इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त एवं महत्व।
ओणम 2024 कब है? (Onam 2024 Kab Hai?)

- थिरुवोणम नक्षत्र आरंभ: 14 सितंबर, दिन शनिवार, रात 8 बजकर 32 मिनट
- थिरुवोणम नक्षत्र समापन: 15 सितंबर, दिन रविवार, शाम 6 बजकर 49 मिनट
- उदया तिथि के अनुसार, ओणम का पर्व 15 सितंबर को मनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: क्या एक दीये में दो बत्ती जला सकते हैं?
ओणम 2024 शुभ मुहूर्त (Onam 2024 Shubh Muhurat)
- पूजा का शुभ मुहूर्त आरंभ: 15 सितंबर, सुबह 11 बजकर 51 मिनट
- पूजा का शुभ मुहूर्त समापन: 15 सितंबर, दोपहर 12 बजकर 41 मिनट
- पूजा की कुल अवधि: लगभग 1 घंटा
यह भी पढ़ें: क्यों होता था पुराने घरों के भीतर छज्जा?
ओणम 2024 महत्व (Onam 2024 Significance)

- ओणम का पर्व राजा बलि के आगमन हेतु मनाया जाता है।
- ऐसी मान्यता है कि इन 10 दिनों के दौरान राजा बलि पृथ्वी पर आते हैं।
- ऐसे में उनके स्वागत के लिए घरों को भव्य रूप से सजाया जाता है।
- इसके लावा, इन दस दिनों में भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा भी होती है।
- इस पर्व में फूलों का विशेष महत्व माना जाता है इसलिए सजावट मुख्य रूप से फूलों से ही होती है।
- ओणम की पूजा से घर में सुख-समृद्धि आती है और भगवान विष्णु का सानिध्य मिलता है।
- परंपरा अनुसार, इन दस दिनों में विशेष रूप से सिर्फ केले और पापड का नाश्ता किया जाता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर कब है इस साल ओणम और क्या है इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त एवं महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।