Thu Sep 17, 2026 | Updated 01:44 PM IST

बुध ग्रह के इन मंत्रों का जाप समाज में बढ़ा सकता है आपका मान-सम्मान

ज्योतिष शास्त्र में बुधवार के दिन बुध ग्रह के मंत्रों का जाप करने के विशेष लाभ बताए गए हैं।  
Updated:- 2023-01-10, 15:24 IST
image

Budh Dev Ke Mantra: ज्योतिष में नवग्रहों का वर्णन मिलता है। हर एक ग्रह को सप्ताह का हर एक दिन समर्पित है। इसी कड़ी में बुधवार का दिन बुध ग्रह की पूजा के लिए जाना जाता है। यूं तो इस दिन श्री गणेश और श्री कृष्ण की भी पूजा का विधान है लेकिन बुध देवता की आरधना करना भी शुभ माना जाता है।

हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि बुध ग्रह को कुंडली में मजबूत करने और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए बुधवार का दिन सबसे उत्तम है। बुधवार के दिन बुध देव के मंत्रों का अगर जाप किया जाए तो इससे न सिर्फ बुध ग्रह की दिशा और दशा शुभ बल्कि फलदायक भी मानी जाती है। 

बुध देवता के मंत्र (Budh Dev Ke Mantra)

Budh grah

  • बुध देवता का गायत्री मंत्र: ॐ सौम्यरुपाय विद्महे वाणेशाय धीमहि तन्नौ सौम्यः प्रचोदयात्।।

इसे जरूर पढ़ें: इन पेड़ों को लगाने से मिल सकता है अपार लाभ, नव ग्रह के दिखते हैं अनुकूल प्रभाव

  • बुध देवता का वैदिक मंत्र : ॐ उदबुध्यस्वाग्ने प्रति जागृहि त्वमिष्टापूर्ते स सृजेथामयं च अस्मिन्त्सधस्थे अध्युत्तरस्मिन् विश्वेदेवा यजमानश्च सीदत।।
  • बुध देवता का बीज मंत्र: ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।।
  • बुध देवता का पूजा मंत्र: ॐ ऐं स्त्रीं श्रीं बुधाय नमः

बुध देवता के मंत्र लाभ (Budh Dev Ke Mantra Labh)

  • बुद्ध देव के मंत्रों के जाप से बुद्धि तीव्र बनती है और वाक शक्ति मजबूत होती है। 
  • बुद्ध देव के मंत्रों के जाप से हाजिर जवाबी और तर्क शक्ति बढ़ती है। 

budh dev

  • बुद्ध देव के मंत्रों के जाप से आत्मविश्वास बढ़ता है। अपनी स्पष्ट रखने की कला आ जाती है। 
  • बुद्ध देव के मंत्रों के जाप से लेखन और गायन की कला निखरकर आती है। 
  • बुद्ध देव के मंत्रों के जाप से व्यवहारिक और व्यापारिक ज्ञान बढ़ता है। 
  • बुद्ध देव के मंत्रों के जाप से व्यक्ति में चीजों को जानने की जिज्ञासा जागती है। 

इसे जरूर पढ़ें: श्री कृष्ण ने क्यों किया था मां काली का रूप धारण, जानें रोचक कथा 

  • बुद्ध देव के मंत्रों के जाप से डूबता हुआ व्यापार भी उभरने लगता है। 

budh devta

 

तो ये थे बुध देवता के मंत्र और उनके मंत्र जाप से मिलने वाले लाभ। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।