अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब नए साल का आरंभ होने वाला है। नया साल नई उमंग, रोशनी और खुशियों के साथ-साथ सुख-समृद्धि लेकर आया है। इस दौरान व्यक्ति अपने घर की साज-सजावट करता है और भगवान से आने वाले नए साल के लिए कामना करता है। अब ऐसे में नए साल में घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगाने की मान्यता है। ऐसा कहा जाता है कि घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगाया जाए, तो व्यक्ति के घर में खुशियों का संचार होता है। साथ ही जीवन में सुख-संपन्नता भी बनी रहती है। अब ऐसे में नए साल के इस मौके पर घर के मुख्य पर किस पत्ते का तोरण लगाना शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
नए साल में घर के मुख्य द्वार पर लगाएं पान के पत्ते का तोरण
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पान का पत्ता सुख-समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। शास्त्र में भी पान के पत्ते का तोरण घर के मुख्य द्वार पर लगाने से घर में सुख-शांति का वास होता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार नहीं होता है। आपको बता दें, पान का पत्ता माता लक्ष्मी का कारक माना जाता है। घर के मुख्य द्वार पर पान के पत्ते का तोरण लगाने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और घर में कभी भी पैसों से संबंधित कोई परेशानी नहीं होती है। पान के पत्ते का तोरण लगाने से घर में भगवान विष्णु का भी वास होता है। इसलिए पान के पत्ते का तोरण घर के मुख्य द्वार पर लगा रहे हैं, तो पत्तों पर श्रीविष्णु सिंदूर से लिखकर तब बांधें। इससे लाभ हो सकता है और कुंडली में स्थिति ग्रहदोष से छुटकारा मिल जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - New Year 2025: नए साल में घर लाएं ये 3 मूर्तियां, मिलेंगे शुभ परिणाम
पान के पत्ते का तोरण लगाने के नियम क्या है?
- पान के पत्तों की संख्या हमेशा सम होनी चाहिए। जैसे 2, 4, 6 आदि।
- तोरण लगाते समय भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें।
- अगर पान के पत्ते सुख जाए, तो इसे आप हटा दें। ज्यादा दिन के सुखे पत्ते का तोरण नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Panchmukhi Hanuman: सामान्य पूजा से कैसे भिन्न है पंचमुखी हनुमान जी की पूजा, जानें महत्व
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों