Ganpati Utsav 2025: गणपति को प्रिय है दूर्वा घास, इन 2 तरीकों से करें अर्पण और पाएं कृपा

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा... गणपति बप्पा मोरया। गणेश चतुर्थी के दिन से ही गणेश जी आगमन हो जाता है। यही वो दिन है जिस दिन लोग घर में गणेश स्थापना करते हैं और 10 दिन तक इनकी पूजा अर्चना पूरे विधि-विधान से करते हैं। कई सारी पूजा की सामग्री होती है जो गणपति बप्पा के पूजन में इस्तेमाल की जाती है। इसमें से दूर्वा घास एक है। ऐसा कहा जाता है कि दूर्वा गणेश जी को अति प्रिय होती है। ऐसे में आप भी अगर अपने जीवन में सुख-समृद्धि चाहते हैं तो पंडित जन्मेश द्विवेदी जी के बताए गए 2 खास तरीके से गणपति बप्पा को दूर्वा चढ़ाएं। आपके जीवन की परेशानियां कम होती नजर आएंगी। आइए आर्टिकल में इसके बारे में बताते हैं।
दूर्वा घास और दूध का उपाय करने का तरीका
दूर्वा घास गणेश जी को सबसे प्रिय होती है इसके बारे में हम सभी जानते हैं। इसे अर्पित करने से सभी कार्य सरलता के साथ होने लगते हैं। ऐसे में आप इस बार गणेश पूजा करते समय इसे दूध के साथ अर्पित करें।
- इसके लिए आपको ऐसी दूर्वा घास का चयन करना है, जिसमें तीन या पांच गांठे हो।
- इसे साफ पानी से साफ करें।
- जब आप इसे साफ कर लें, तो इसका एक गुच्छा बनाएं। दूर्वा को हमेशा कलावे से बांधे।
- फिर इसके गुच्छे को कच्चे दूध में डुबोकर गणेश जी के मंत्रों का उच्चारण करें, ऊं गं गणपतये नमः
- इसके बाद इसे निकालकर गणपति बप्पा को अर्पित करें।
- इससे आपके जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती नजर आएंगी। साथ ही, आपके कार्य अच्छे से हो जाएंगे।
दूर्वा घास और हल्दी की गांठ का उपाय
गणेश जी को हल्दी की गांठ चढ़ाना भी बहुत शुभ माना जाता है। इसे चढ़ाने की आपकी शादी या बिजनेस में होने वाली समस्याएं दूर होती हैं। इसलिए अक्सर लोग गणपति बप्पा को सिर्फ हल्दी की गांठ भी चढ़ाते हैं। लेकिन आप गणेश पूजा के समय इसे दूर्वा के साथ चढ़ाएं।
इसे भी पढ़ें: Ganesh Sthapana Niyam: घर में 1, 3 या 10 कितने दिन के लिए करनी चाहिए गणपति की स्थापना? जानें सही नियम
- इसके लिए आपको एक साबुत और साफ हल्दी की गांठ लेनी है।
- गांठ तो अच्छे साफ पानी से धो लें।
- अब आपको एक दूर्वा घास का गुच्छा बनाकर इस गांठ को साथ में बांधना है।
- इसके बाद इसे गणपति बप्पा को अर्पित करना है।
- फिर आपको गणेश जी के मंत्र का उच्चारण करना है।
- मंत्र का जाप करने से आपको भी सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह देखने को मिलेगा।
- इससे आपकी पूजा भी सफल होगी। साथ ही, जीवन के संकट भी दूर हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी पर जरूर करें ये 2 उपाय, दूर होंगी सारी बाधाएं
इन 2 तरीकों से आप गणपति बप्पा को दूर्वा घासको जरूर अर्पित करें। इसे चढ़ाने से आपके जीवन की समस्याएं जल्दी हल हो सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आप आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।