हिंदू धर्म में कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें नए साल में करना बेहद शुभ माना जाता है। नए साल में कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें घर लाने से व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है और सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। आपको बता दें, साल 2025 मंगल का साल रहने वाला है। इस दौरान मंगल से संबंधित चीजें घर लाने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि और मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं और सौभाग्य में भी वृद्धि हो सकती है। अब ऐसे में अगर आप नए साल कुछ खरीदने जा रहे हैं तो ज्योतिष शास्त्र में कुछ खास मूर्तियों को घर में रखने के बारे में बताया गया है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि नए साल में घर कौन सी मूर्तियों को लाना शुभ माना जाता है।
नए साल में घर लाएं पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति
साल 2025 मंगल का साल है। इसलिए इस दौरान पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति घर लेकर जरूर आएं। आपको बता दें, पूर्व दिशा में स्थित, हनुमान जी का मुख शक्ति और साहस का प्रतीक है। यह दुश्मनों पर विजय दिलाने में सहायक होता है। वहीं दक्षिण दिशा में स्थित नरसिंह मुख भक्तों की रक्षा करता है और संकटों से मुक्ति दिलाता है। वहीं उत्तर दिशा में वराह मुख पृथ्वी का प्रतिनिधित्व करता है और भौतिक सुख-समृद्धि प्रदान करता है। पश्चिम दिशा में स्थित गरुड़ मुख ज्ञान और विवेक का प्रतीक है। यह भक्तों को सही मार्ग दिखाता है। ऊपर की ओर स्थित, हयग्रीव मुख ज्ञान और विद्या का प्रतीक है। यह अध्ययन और शोध में सफलता दिलाता है।
नए साल में घर लाएं कामधेनु गाय की मूर्ति
नए साल में घर कामधेनु गाय की मूर्ति लेकर आएं। ऐसी मान्यता है कि कामधेनु गाय की मूर्ति घर में लाने से घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। आपको बता दें, कामधेनु को धन और समृद्धि की देवी माना जाता है। इसकी मूर्ति को घर में रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। कामधेनु की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यह भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती है।
इसे जरूर पढ़ें - Panchmukhi Hanuman: सामान्य पूजा से कैसे भिन्न है पंचमुखी हनुमान जी की पूजा, जानें महत्व
नए साल में घर लाएं चांदी का कछुआ
नए साल घर चांदी के कछुए की मूर्ति लेकर आएं। चांदी का कछुआ स्थिरता और सुरक्षा का प्रतीक है। कछुआ को दीर्घायु और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। हिंदू धर्म में, भगवान विष्णु ने कच्छप अवतार लिया था। इसे घर में लाने से भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। ज्योतिष शास्त्र में भी कछुए का विशेष महत्व है। इसे शुक्र ग्रह से जोड़ा जाता है जो धन और सुख का कारक है।
इसे जरूर पढ़ें - Vastu Tips: घर में इस तरह रखें पीतल का कछुआ, आएगी सुख समृद्धि
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों