7th Day of Navratri Puja Vidhi 2025: चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन क्या है मां कालरात्रि की पूजा विधि? जानें मंत्र, शुभ रंग और आरती

नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की आराधना का विधान है। ऐसे में यहां आप मां कालरात्रि की पूजा विधि, मंत्र, आरती, शुभ रंग आदि के बारे में जान सकते हैं।  
Updated:- 2025-04-04, 05:09 IST
maa kalratri puja

नवरात्रि के सातवें दिन, मां कालरात्रि की विशेष पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस दिन मां को नीले वस्त्र अर्पित करने चाहिए और अपराजिता का फूल चढ़ाना चाहिए। मां कालरात्रि भय से मुक्ति प्रदान करती हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं मां कालरात्रि की पूजा सामग्री, पूजा विधि, मंत्र, आरती और शुभ रंग के बारे में विस्तार से।

नवरात्रि का सातवां दिन: मां कालरात्रि का शुभ रंग

maa kalratri ka shubh rang

मां कालरात्रि का शरीर घने अंधकार की तरह एकदम काले रंग का है। उनके कृष्णवर्ण होने के कारण ही उन्हें कालरात्रि कहा जाता है। इसी कारण मां कालरात्रि का प्रिय रंग भी काला और नीला माना जाता है। नवरात्रि की महासप्तमी के दिन देवी कालरात्रि की पूजा में नीले रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह रंग निर्भयता का प्रतीक होता है।

यह भी पढ़ें: Navratri Aur Sade Sati: शनि की साढ़े साती से मुक्ति के लिए क्यों लाभकारी मानी जाती है नवरात्रि? जानें इससे जुड़े उपाय

नवरात्रि का सातवां दिन: मां कालरात्रि की पूजा विधि

नवरात्रि के सातवें दिन, मां कालरात्रि की पूजा का विधान है। इस पूजा की शुरुआत ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके और मां कालरात्रि का ध्यान करके होती है। फिर, पूजा स्थल को स्वच्छ किया जाता है और एक चौकी स्थापित की जाती है, जिस पर मां कालरात्रि की प्रतिमा रखी जाती है। यदि घर में पहले से ही दुर्गा मां की प्रतिमा है, तो लौंग को मां काली के प्रतीक के रूप में चौकी पर रखा जा सकता है।

इसके बाद, मां को गंगाजल से स्नान कराया जाता है और नए वस्त्र पहनाए जाते हैं। फिर फल, फूल, सुपारी, धनिया, अक्षत, और सिंदूर जैसी सामग्रियां अर्पित की जाती हैं। माता के सामने कपूर जलाया जाता है और मंत्रों का जाप किया जाता है। फिर भोग लगाया जाता है, घी का दीपक जलाया जाता है और आरती गाई जाती है। अंत में, भोग को प्रसाद के रूप में परिवार और आस-पास के घरों में बांटा जाता है।

maa kalratri ki aarti

नवरात्रि का सातवां दिन: मां कालरात्रि के मंत्र

नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा अत्यंत शुभ मानी जाती है। इस दिन भक्तों को मां कालरात्रि के निम्न मंत्रों का जाप करना चाहिए— 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं कालरात्र्यै नमः', 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे', 'या देवी सर्वभूतेषु कालरात्रि रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥'। इसके अतिरिक्त, मां कालरात्रि के स्वरूप का वर्णन करते हुए भी एक श्लोक है जिसका जाप करना शुभ होता है।

यह श्लोक कुछ इस प्रकार से है- 'एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता। लम्बोष्टी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी॥ वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा। वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयंकरी॥' का जाप भी किया जाता है। इन मंत्रों के उच्चारण से मां कालरात्रि प्रसन्न होकर भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं और सभी प्रकार के भय, नकारात्मक शक्तियों तथा बाधाओं का नाश करती हैं।

यह भी पढ़ें: नवरात्रि के दौरान आ जाएं पीरियड्स तो कैसे करें पूजा?

नवरात्रि का सातवां दिन: मां कालरात्रि की आरती

maa kalratri ke mantra

कालरात्रि जय जय महाकाली काल के मुंह से बचाने वाली दुष्ट संहारिणी नाम तुम्हारा।
महाचंडी तेरा अवतारा पृथ्वी और आकाश पर सारा महाकाली है तेरा पसारा
खंडा खप्पर रखने वाली दुष्टों का लहू चखने वाली कलकत्ता स्थान तुम्हारा।
सब जगह देखूं तेरा नजारा सभी देवता सब नर नारी गावे
स्तुति सभी तुम्हारी रक्तदंता और अन्नपूर्णा कृपा करे,तो कोई भी दुख ना ना कोई चिंता रहे।
ना बीमारी ना कोई गम ना संकट भारी उस पर कभी कष्ट ना आवे
महाकाली मां जिसे बचावे तू भी 'भक्त' प्रेम से कह कालरात्रि मां तेरी जय।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।