kya ghar mein bhagwan ke kale rang ki murti la sakte hain

क्या घर में देवी-देवताओं की काले रंग की प्रतिमा ला सकते हैं?

काले रंग को अशुभता और नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। काले रंग को बुरी शक्ति का स्रोत मानते हैं। इसी कारण से काले रंग का इस्तेमाल किसी भी शुभ कार्य के दौरान या फिर पूजा-पाठ में वर्जित माना गया है।
Editorial
Updated:- 2024-09-26, 16:04 IST

हिन्दू धर्म में रंगों का गूढ़ महत्व और उनके प्रभाव के बारे में बताया गया है। वहीं, अगर काले रंग की बात करें तो काले रंग को अशुभता और नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। काले रंग को बुरी शक्ति का स्रोत मानते हैं। इसी कारण से काले रंग का इस्तेमाल किसी भी शुभ कार्य के दौरान या फिर पूजा-पाठ में वर्जित माना गया है, लेकिन क्या काले रंग की यह अशुभता या उसकी नकारात्मकता देवी-देवताओं की प्रतिमाओं पर भी लागू होती है।

असल में आजकल के समय में यह एक ट्रेंड सा बन गया है कि लोग घरों में भगवान की काले रंग की प्रतिमा स्थापित करते हैं क्योंकि काले रंग की प्रतिमाएं लुभावनी ज्यादा दिखती और उन्हें देखकर आकर्षण महसूस होता है। इस विषय पर ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि घर में काले रंग की देवी-देवताओं की प्रतिमा को स्थापित करना कितना सही है और क्या है इसके पीछे का ज्योतिषीय एवं धार्मिक तर्क। आइये जानते हैं इस बारे में।    

घर में देवी-देवताओं की काले रंग की प्रतिमा रखने से क्या होता है?

can we bring deities black colour idols at home

धर्म-ग्रंथ कहते हैं कि किसी भी रंग की शुभता या अशुभता का प्रभाव देवी-देवताओं या भगवान पर नहीं पड़ता है। इष्ट देव या देवियां इन सब प्रभावों से ऊपर हैं, जबकि रंग का अच्छा या बुरा असर मात्र ग्रहों की स्थिति को निर्धारित करता है।

यह भी पढ़ें: फिटकरी को लॉकर में रखने से क्या होता है?

वहीं, दूसरा मत ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह है कि श्री कृष्ण और शिवलिंग के अलावा किसी भी अन्य देवी या देवता की काले रंग की प्रतिमा घर में नहीं लानी चाहिए।

यह विडियो भी देखें

can we keep deities black colour idols at home

इसके पीछे का कारण है देवी-देवताओं का भयंकर क्रोधी रूपी।

यह भी पढ़ें: क्या आपके घर में भी है 'ओपन किचन'? जानें इससे जुड़े कुछ सरल वास्तु टिप्स

असल में भगवान शिव, माता पार्वती या अन्य देवी-देवताओं के जितने भी क्रोधी रूप हैं जैसे कि मां काली, रुद्रावतार काल भैरव आदि सभी का वर्ण काला है और स्वभाव से क्रोधी हैं। ऐसे में घर में काली प्रतिमा क्रोध का संचार करेगी। 

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जन सकते हैं कि घर में भगवान की काले रंग की प्रतिमा लानी चाहिए या नहीं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

Image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;