हिंदू पंचांग के अनुसार, अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की महानवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। इस दिन जगत जननी मां आदिशक्ति मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो जाती है और उत्तम परिणाम भी मिलते हैं।
मां सिद्धिदात्री को सिद्धियां प्राप्त करने वाली देवी कहा जाता है। इस दिन ऐसी मान्यता है कि अगर आपकी कोई मनोकामना है, जिसे आप पूरी करना चाहते हैं। साथ ही अष्ट सिद्धियां प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस दिन विधिवत रूप से माता सिद्धिदात्री की पूजा करें। ऐसा करने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होती है। अब ऐसे में अगर आप मां सिद्धिदात्री की पूजा कर रहे हैं, तो उनकी आरती किस तरह करें। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
महानवमी के दिन करें मां सिद्धिदात्री की आरती
महानवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की आरती अवश्य करें। ऐसी मान्यता है कि इनकी आरती करने से व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिलते हैं और जीवन में चल रही सभी परेशानियां भी दूर हो जाती है।
जय सिद्धिदात्री मां, तू सिद्धि की दाता।
तू भक्तों की रक्षक, तू दासों की माता।
तेरा नाम लेते ही मिलती है सिद्धि।
तेरे नाम से मन की होती है शुद्धि।
कठिन काम सिद्ध करती हो तुम।
जभी हाथ सेवक के सिर धरती हो तुम।
तेरी पूजा में तो ना कोई विधि है।
तू जगदम्बे दाती तू सर्व सिद्धि है।
रविवार को तेरा सुमिरन करे जो।
तेरी मूर्ति को ही मन में धरे जो।
तू सब काज उसके करती है पूरे।
कभी काम उसके रहे ना अधूरे।
तुम्हारी दया और तुम्हारी यह माया।
रखे जिसके सिर पर मैया अपनी छाया।
सर्व सिद्धि दाती वह है भाग्यशाली।
जो है तेरे दर का ही अम्बे सवाली।
हिमाचल है पर्वत जहां वास तेरा।
महा नंदा मंदिर में है वास तेरा।
मुझे आसरा है तुम्हारा ही माता।
भक्ति है सवाली तू जिसकी दाता।
मां सिद्धिदात्री बीज मंत्र
ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:।
मां सिद्धिदात्री प्रार्थना मंत्र
सिद्ध गन्धर्व यक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि।
सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी।
इसे जरूर पढ़ें - Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि के पहले दिन इन खास उपायों से करें माता रानी को प्रसन्न, बदल सकती है आपकी किस्मत
मां सिद्धिदात्री की आरती करने का महत्व
मां सिद्धिदात्री सभी प्रकार की सिद्धियों की देवी हैं। उनकी आरती करने से भक्तों को मनचाही सिद्धि प्राप्त होती है। मां सिद्धिदात्री की कृपा से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मां सिद्धिदात्री से शक्ति प्राप्त कर भक्त अपने जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं। मां सिद्धिदात्री की आरती करने से मन शांत होता है और तनाव दूर होता है। मां सिद्धिदात्री की आरती करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इसे जरूर पढ़ें - Navratri 2024 Nine Days Colour List: शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में पहनें इन रंगों के कपड़े, माता दुर्गा की बनी रहेगी कृपा
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों