Narasimha Jayanti Puja Vidhi 2025: नरसिंह जयंती पर कैसे करें भगवान नरसिंह की पूजा? जानें सामग्री और मंत्र

नरसिंह जयंती की पूजा इस साल 11 मई, दिन रविवार को की जाएगी। नरसिंह जयंयी के दिन भगवान नरसिंह की पूजा करने से भक्ति बल मिलता है, भय और नकारात्मक ऊर्जा से निजात मिल जाती है एवं भगवान विष्णु का सानिध्य हमेशा बना रहता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि नरसिंह जयंती के दिन कैसे करें भगवान नरसिंह की पूजा, क्या है पूजा की सामग्री और इस दिन किन मंत्रों का करें जाप।
नरसिंह जयंती 2025 पूजा सामग्री (Narasimha Jayanti Puja Samagri 2025)

- भगवान नरसिंह की मूर्ति या तस्वीर
- ताजे फूल (लाल रंग के फूल विशेष रूप से प्रिय हैं)
- धूप और अगरबत्ती
- दीपक और घी
- पानी से भरा कलश
- फल (जैसे नारियल, केला, अनार) और मिठाई (जैसे गुड़ और चना, केसरिया भात)
- पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और बूरे का मिश्रण)
- रोली, कुमकुम और अक्षत (चावल के दाने)
- जनेऊ
- वस्त्र (लाल या पीला)
- नारियल
- लौंग और इलायची
- कपूर
यह भी पढ़ें: Narasimha Jayanti 2025 Astro Tips: नरसिंह जयंती के दिन घर में क्यों स्थापित करते हैं शेर की मूर्ति?
नरसिंह जयंती 2025 पूजा विधि (Narasimha Jayanti Puja Vidhi 2025)
नरसिंह जयंती के जयंती के दिन सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें। घर के पूजा स्थान को साफ करें और भगवान नरसिंह की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। पूजा शुरू करने से पहले, व्रत रखने वाले लोग व्रत का संकल्प लें।
भगवान नरसिंह की मूर्ति को एक चौकी पर स्थापित करें। यदि संभव हो तो मूर्ति को गंगाजल और पंचामृत से स्नान कराएं। भगवान नरसिंह को लाल या पीले रंग का वस्त्र अर्पित करें। उन्हें फूल और माला पहनाएं।
भगवान नरसिंह को लाल रंग के ताजे फूल अर्पित करें। इसके बाद धूप और अगरबत्ती जलाएं। भगवान नरसिंह के सामने घी का दीपक जलाएं। पूजा स्थान पर पानी से भरा कलश रखें।
भगवान नरसिंह को फल और मिठाई का भोग लगाएं। गुड़ और चना का भोग इस दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। केसरिया भात भी अर्पित किया जा सकता है।
भगवान नरसिंह को रोली और कुमकुम का तिलक लगाएं और अक्षत चढ़ाएं। उन्हें जनेऊ भी अर्पित करें। भगवान नरसिंह को नारियल अर्पित करें। भगवान नरसिंह के मंत्रों का जाप करें। यह पूजा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
नरसिंह जयंती की व्रत कथा सुनें या पढ़ें। भगवान नरसिंह की आरती गाएं। अपनी मनोकामनाएं भगवान नरसिंह के सामने रखें और उनसे सुरक्षा और आशीर्वाद की प्रार्थना करें। अपनी क्षमता के अनुसार दान-पुण्य करें।
यह भी पढ़ें: Narasimha Jayanti Pr Kya Kare Kya Nahi 2025: नरसिंह जयंती के दिन न करें ये गलतियां, लग सकता है दोष
नरसिंह जयंती 2025 पूजा मंत्र (Narasimha Jayanti Puja Mantra 2025)

मूल मंत्र: ॐ नृसिंहाय विद्महे, वज्रनखाय धीमहि, तन्नो सिंह प्रचोदयात्॥
नरसिंह गायत्री मंत्र: ॐ उग्रनृसिंहाय विद्महे, वज्रनखाय धीमहि, तन्नो नारसिंह प्रचोदयात्॥
संकट निवारण मंत्र: ॐ नमो भगवते नरसिंहाय, स्तंभे आविर्भव, मम सर्व भय निवारय निवारय स्वाहा॥
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
- नरसिंह जयंती के दिन क्या नहीं करना चाहिए?
- नरसिंह जयंती के दिन मांस, मछली, अंडा या शराब जैसे तामसिक भोजन का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।