Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:35 AM IST

Narasimha Jayanti 2025 Astro Tips: नरसिंह जयंती के दिन घर में क्यों स्थापित करते हैं शेर की मूर्ति?

ऐसा माना जाता है कि जहां एक ओर नरसिंह जयंती के दिन भगवान नरसिंह की आराधना से जीवन में भक्ति, आध्यात्म और भय से सुरक्षा प्राप्त होती है तो वहीं, दूसरी ओर इस दिन सिंह यानी कि शेर की मूर्ति घर में स्थापित करने से कई लाभ व्यक्ति को मिलते हैं। 
Updated:- 2025-05-06, 08:00 IST
narasimha jayanti 2025 astro tips

वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को नरसिंह जयंती के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन नरसिंह भगवान की पूजा का विधान है। ऐसा माना जाता है कि जहां एक ओर नरसिंह जयंती के दिन भगवान नरसिंह की आराधना से जीवन में भक्ति, आध्यात्म और भय से सुरक्षा प्राप्त होती है तो वहीं, दूसरी ओर इस दिन सिंह यानी कि शेर की मूर्ति घर में स्थापित करने से कई लाभ व्यक्ति को मिलते हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि नरसिंह जयंती के दिन शेर की मूर्ति घर में रखने का क्या महत्व है।

नरसिंह जयंती के दिन घर में शेर की मूर्ति रखने से क्या होता है?

narasimha jayanti ke din ghar mein kyu rakhte hain sher ki murti

भगवान नरसिंह शक्ति और पराक्रम के प्रतीक हैं। वे भगवान विष्णु के उग्र अवतार हैं, जिन्होंने अपने भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए एक अद्भुत रूप धारण किया था। घर में शेर की मूर्ति स्थापित करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं। यह मूर्ति घर के वातावरण को शक्तिशाली और सुरक्षित बनाती है।

यह भी पढ़ें: असुर होते हुए भी इन राक्षसों ने क्यों की थी भगवान विष्णु की पूजा?

नरसिंह जयंती के दिन घर में शेर की मूर्ति इसलिए रखनी चाहिए क्योंकि शेर की मूर्ति आत्मविश्वास और निर्भीकता का प्रतीक है। इसे घर में रखने से परिवार के सदस्यों में साहस और आत्म-विश्वास बढ़ता है। वे जीवन की चुनौतियों का डटकर सामना करने के लिए प्रेरित होते हैं और किसी भी प्रकार के भय से मुक्त महसूस करते हैं।

नरसिंह जयंती के दिन शेर की मूर्ति स्थापित करना वास्तुशास्त्र के अनुसार भी बहुत शुभ माना जाता है। यह घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान नरसिंह की कृपा से घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती और परिवार के सदस्य स्वस्थ और खुश रहते हैं। शेर की मूर्ति घर को बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचाती है।

यह भी पढ़ें: भगवान विष्णु को 12 रुपए चढ़ाने से क्या होता है?

जिस घर में भगवान नरसिंह की पूजा होती है और उनकी मूर्ति स्थापित की जाती है, उस घर पर किसी भी प्रकार की बुरी शक्ति का प्रभाव नहीं पड़ता। नरसिंह जयंती भगवान नरसिंह के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति व्यक्त करने का एक विशेष दिन है। इस दिन उनकी मूर्ति घर में स्थापित करके हम उनके दिव्य गुणों को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करते हैं। यह हमें धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

narasimha jayanti ke din ghar mein sher ki murti rakhne ka mahatva

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

FAQ
नरसिंह जयंती के दिन क्या दान करना चाहिए?
नरसिंह जयंती के दिन अन्न, वस्त्र, और जल का दान करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा, इस दिन सोना दान करने का भी विशेष महत्व है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।