Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:44 PM IST

Nag Panchami 2024: नाग पंचमी के दिन क्यों पीटते हैं गुड़िया?

इस साल नाग पंचमी 9 अगस्त, दिन शुक्रवार को पड़ रही है। नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। नाग पंचमी से जुड़ी कई ऐसी मान्यताएं हैं या यूं कहें कि परम्पराएं हैं जिनका पालन आज भी किया जाता है।&nbsp; &nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-08-02, 15:55 IST
nag panchami pr gudiya kyu pit te hain

सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है। इस साल नाग पंचमी 9 अगस्त, दिन शुक्रवार को पड़ रही है। नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। नाग पंचमी से जुड़ी कई ऐसी मान्यताएं हैं या यूं कहें कि परम्पराएं हैं जिनका पालन आज भी किया जाता है। इन्हीं में से एक है गुड़िया को पीटना। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि नाग पंचमी के दिन गुड़िया पीटने के पीछे की कहानी क्या है। आइये जानते हैं विस्तार से।

नाग पंचमी के दिन क्यों पीटी जाती है गुड़िया? 

nag panchami  beating doll significance

पौराणिक कथा कहती है कि एक बार भाई-बहन का एक जोड़ हुआ करता था जिनमें अपार प्रेम था। दोनों भाई-बहन एक दूसरे की जान थे। इसके अलावा, दोनों परम शिव भक्त भी थे। जब सावन आता था दोनों भाई-बहन शिवालय जाकर भगवान शिव की पूजा-आराधना किया करते थे। 

यह भी पढ़ें: Nag Panchami Shubh Yog 2024: नाग पंचमी पर बन रहे ये 3 शुभ योग हो सकते हैं इन राशियों के लिए लकी

जब भी भाई बहन सावन में शिवलिंग की पूजा के लिए जाते थे तब-तब उन्हें वहां एक सांप शिवलिंग से लिपटा हुआ मिलता था। एक बार सावन में जब भाई-बहन शिवलिंग पूजा के लिए तब उनकी पूजा से खुश होकर नाग देवता दोनों के पास आकर बैठ गए और उन्हें आशीर्वाद देने लगे। 

हालांकि बहन इस बात को समझ नहीं पाई और उसने डर में आकर सांप को पीटना शुरू कर दिया। इस घटना से सांप बहुत घायल हो चुका था। भाई को सांप की हालत पर बहुत अफ़सोस हो रहा था लेकिन वह समझ नहीं पा रहा था कि उसे आगे क्या करना चाहिए या क्या नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Nag Panchami 2024: आपको भी लगता है सांपों से डर तो घर में रखें ज्योतिष एक्सपर्ट की बताई ये 3 चीजें

तब उस दौरान मंदिर में मौजूद पुजारी ने बताया कि बहन के द्वारा निर्दोष सांप को आहत करने के कारण उसे सर्प दोष लग चुका है जिसके कई गंभीर परिणाम बहन को भुगतने पड़ेंगे। भाई की बारमबार प्रार्थना से पुजारी ने दोष निवारण का उपाय भी बताया और कपड़े की गुड़िया बनाने को कहा।

nag panchami  why doll is beaten

पुजारी ने आगे बताया कि भाई को करना ये होगा कि एक कपड़े की गुड़िया बनाकर उसे 11 बार सीधा और 11 बार उल्टा पीटना है और फिर उस गुड़िया को जमीन में गहराई में गाढ़ आना है और साथ ही, सांप की पूजा करनी होगी। भाई ने ऐसा ही किया और बहन को सर्प दोष से छुटकारा मिल गया।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर क्यों नाग पंचमी के दिन गुड़िया पीटी जाती है और क्या है इससे जुड़ी रोचक कहानी। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।        

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।