Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:06 AM IST

Nag Panchami 2024 Kab Hai: इस साल कब मनाया जाएगा नाग पंचमी का पर्व? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा का विधान है। शास्त्रों में नाग देवता की पूजा करना बहुत शुभ औत्र लाभकारी माना गया है। नाग देवता की पूजा से व्यक्ति भय मुक्त हो जाता है।&nbsp;&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-08-08, 12:33 IST
nag panchami  ka shubh muhurat

सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी के दिन नाग पंचमी मनाई जताई है। नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा का विधान है। शास्त्रों में नाग देवता की पूजा करना बहुत शुभ औत्र लाभकारी माना गया है। नाग देवता की पूजा से व्यक्ति भय मुक्त हो जाता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि इस साल कब है नाग पंचमी, क्या क्या है शुभ मुहूर्त और महत्व।

नाग पंचमी 2024 कब है? (Nag Panchami 2024 Kab Hai)

ag panchami  date.

पंचांग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि का शुभारंभ 8 अगस्त, दिन गुरूवार को रात 12 बजकर 36 मिनट से हो रहा है। वहीं, इसका समापन 9 अगस्त, दिन शुक्रवार को रात 3 बजकर 14 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, नाग पंचमी 9 अगस्त को मनाई जाएगी।

नाग पंचमी 2024 शुभ मुहूर्त (Nag Panchami 2024 Shubh Muhurat)

नाग पंचमी के दिन सिद्ध योग, साध्य योग और रवि योग बनने वाला है। सिद्ध योग 9 अगस्त को सुबह ब्रह्म मुहूर्त से लेकर दोपहर 1 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। वहीं, रवि योग पूरे दिन बना रहेगा। ऐसे में पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 48 मिनट से 7 बजकर 3 मिनट तक रहने वाला है।  

इसे भी पढ़ें: Nag Panchami 2024: नाग पंचमी के दिन नागदेवता को क्यों चढ़ाते हैं दूध और लाई?

नाग पंचमी 2024 महत्व (Nag Panchami 2024 Mahatva)

nag panchami  shubh muhurat,

नाग पंचमी के दिन पूजा करने से नाग देवता का आशीर्वाद मिलता है। सर्प दंश का कोई भय नहीं रहता है। नाग देवता की कृपा से काल सर्प जैसा भयंकर दोष भी नष्ट हो जाता है। भगवा विष्णु और भगवान शिव दोनों के प्रिय माने जाते हैं हैं नाग। ऐसे में उन दोनों की कृपा भी भक्त को प्राप्त होती है।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम दे यह जान सकते हैं कि आखिर इस साल कब पड़ रही है नाग पंचमी, क्या है इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और महत्व। 

इसे भी पढ़ें: Nag Panchami 2024: नाग पंचमी पर चांदी का सर्प छत्र घर में रखने से मिलते हैं ये अनगिनत लाभ

 

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।  अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।     

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।