देशभर में हर साल दिवाली का पर्व एक जश्न के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन घरों में तरह-तरह के पकवान बनते हैं और लक्ष्मी पूजा की जाती है। बहुत कम लोग जानते हैं कि दिवाली पर व्रत भी रखा जाता है।
यह व्रत खासकर महिलाओं द्वारा रखा जाता है। इस दिन महिलाएं सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करती हैं और स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहन कर माता की अराधना करती हैं।
इस दिन महिलाओं को पूरे घर की सफाई के बाद स्नान करना चाहिए, इसके बाद मंदिर की सफाई कर महालक्ष्मी के नाम की ज्योति जलानी चाहिए।
दिवाली पर व्रत रखने की कथा (Diwali Vrat Katha 2023)
माना जाता है कि एक बार कार्तिक मास की अमावस को लक्ष्मी जी अपने निवास स्थान से भ्रमण के लिए निकली थीं। अमावस होने के चलते उस समय चारों तरफ अंधकार था। अंधेरा होने के चलते माता रास्ता भूल गईं। जब उन्हें अपना निवास स्थान नहीं मिल रहा था, तो माता ने सोचा कि वह रात्रि मृत्युलोक में गुजार लेंगी।
फिर जब सूर्योदय हो जाएगा, तो वह वापस बैकुंठ धाम लौट जाएंगी। लेकिन रात अधिक हो रही थी, इसलिए सभी लोग अपने-अपने घरों में दरवाजा बंद करके सो रहे हैं। तभी उन्हें दूर से एक घर का द्वारा खुला हुआ दिखा।
इसे भी पढ़ें-Diwali Cleaning Tips: दिवाली से पहले घर की मूर्तियों और भगवान की तस्वीरों को ऐसे करें साफ
चारों तरफ अंधेरा था, लेकिन उस कमरे में एक दीपक जल रहा था, जिसके चलते रोशन घर के बाहर तक आ रही थी। यह देखकर माता उसी राह पर चल पड़ीं।
माता ने घर के द्वार पर पहुंचने के बाद अंदर आने की अनुमति मांगी। उन्होंने देखा कि घर में एक वृद्ध महिला चरखा चला रही थी। महिला ने माता को घर में आने दिया और उन्होंने रात्रि विश्राम के लिए वही जगह चुना।
महिला ने माता के लिए बिस्तर और पानी की व्यवस्था की और फिर से अपने काम में लग गई। काम करते करते वृ्द्धा की आंख लग गई और वह सो गई। जब वह वापस सुबह उठी तो उसने देखा कि अतिथि जा चुकी है। इतना ही नहीं वह एक कुटिया में नहीं ब्लिक एक महल में है। उसके घर में हर तरफ धन-धान्य, रत्न-जेवरात बिखरे हुए थे।
इसे भी पढ़ें-Chhoti Diwali 2023: छोटी दिवाली पर चौराहा क्यों नहीं पार करना चाहिए?
अमावस्या की रात दीप जलाना शुभ
माना जाता है कि कार्तिक अमावस्या की रात दीप जलाना शुभ होता है। लोग द्वार खोलकर इस लक्ष्मीदेवी के आगमन की प्रतीक्षा करते हैं। माना जाता है कि इस दिन जो भी व्रत रखता है, उसके घर में माता जरूर प्रवेश करती हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों