Mokshada Ekadashi 2024: मोक्षदा एकादशी के दिन किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए?

मोक्षदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन दान-पुण्य करने से व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में मोक्षदा एकादशी के दिन किन चीजों का दान करना अशुभ माना जाता है। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 
mokshada ekadashi 2024 what things should not be donate

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी तिथि के दिन विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस दिन व्रत रखने मात्र से ही व्यक्ति को सभी पापों से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही जीवन में आ रही सभी परेशानियां भी दूर हो जाती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को मोक्षदा एकादशी कहा जाता है। वहीं इस साल मोक्षदा एकादशी 11 दिसंबर को पड़ रहा है। ऐसा कहा जाता है कि शुभ तिथि पर अगर श्रीहरि की पूजा की जाए और दान-पुण्य किया जाए, तो व्यक्ति के जीवन में खुशियों का आगमन होता है और सौभाग्य में वृद्धि होती है। अब ऐसे में मोक्षदा एकादशी के दिन किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

मोक्षदा एकादशी के दिन न करें नमक का दान

salt daan

एकादशी के दिन नमक को खास तरह की ऊर्जा वाला माना जाता है जो हमारे व्रत के शुद्ध होने में बाधा डाल सकती है। इसलिए इस दिन नमक दान करने से हमें जो पुण्य मिलना चाहिए, वो कम हो जाता है। इसके बजाय आप चीनी या गुड़ दान कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में नमक का दान करने से आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए नमक का दान करने से बचना चाहिए।

मोक्षदा एकादशी के दिन न करें लोहे का सामान दान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी के दिन लोहा और स्टील के बर्तन दान करने से नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ये धातुएं आक्रामक ऊर्जा से जुड़ी होती हैं और दान करने से शुभ परिणाम कम हो सकते हैं। तांबे या पीतल के बर्तनदान करना अधिक शुभ माना जाता है, क्योंकि ये सकारात्मक ऊर्जा से जुड़े होते हैं।


इसे जरूर पढ़ें - Mokshada Ekadashi Kab Hai 2024: कब है मोक्षदा एकादशी, जानें भगवान विष्णु की पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

मोक्षदा एकादशी के दिन न करें काले कपड़े का दान

black clothes

काले रंग को अक्सर अंधकार और अज्ञानता का प्रतीक माना जाता है। एकादशी तिथि आत्मशुद्धि के लिए समर्पित होता है, काले रंग के कपड़े दान करने से व्यक्ति पुण्य फल अर्जित नहीं कर पाते हैं। इसलिए एकादशी के दिन काले रंग के कपड़े दान करने से व्यक्ति को बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है और शुभता में भी कमी आने लग जाती है। इसलिए एकादशी के दिन काले कपड़े दान न करें।

इसे जरूर पढ़ें - Mokshada Ekadashi 2024: मोक्ष प्राप्ति के लिए मोक्षदा एकादशी के दिन क्या करें और क्या नहीं करना चाहिए?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP