Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:42 AM IST

Mohini Ekadashi 2026 Puja Vidhi And Mantra: मोहिनी एकादशी के दिन इस विधि से करें भगवान विष्णु का पूजन, यहां जानें पूजा विधि और मंत्र

Mohini Ekadashi 2026: मोहिनी एकादशी का व्रत कई सारी महिलाएं रखती हैं। ऐसे में पूजा विधि और मंत्रों का उच्चारण करना और उन्हें समझना भी जरूरी होता है। आइए आपको भी इसके बारे में बताते हैं।
Updated:- 2026-04-25, 12:00 IST
image

Mohini Ekadashi 2026: मोहिनी एकादशी का दिन सबसे खास होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा होती है। साथ ही कई सारी महिलाएं विधिवत तरीके से व्रत भी रखती हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन व्रत रखने से आपको मोह माया से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही आपका स्वभाव भी शांत हो जाता है। ऐसे में आप भी पंडित जन्मेश द्विवेदी की बताई गई पूजा विधि और मंत्रों का उच्चारण करके इस व्रत को पूरा कर सकती हैं, ताकि आपके जीवन में भी सकारात्मकता बनी रहे।

मोहिनी एकादशी की पूजा विधि

  • एकादशी की सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें। साफ या पीले वस्त्र धारण करें। अपने पूजा घर में एक चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु या लड्डू गोपाल की मूर्ति स्थापित करें।
  • हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प लें कि आप अपनी मनोकामना की पूर्ति या प्रभु भक्ति के लिए यह व्रत कर रहे हैं।
  • भगवान की मूर्ति को गंगाजल और फिर पंचामृत से अभिषेक कराएं।
  • इसके बाद उन्हें साफ जल से स्नान कराकर पीले वस्त्र पहनाएं।
  • भगवान को पीले चंदन का तिलक लगाएं और पीले फूल, विशेषकर वैजयंती के फूल अर्पित करें।
  • शुद्ध घी का दीपक जलाएं और अगरबत्ती से वातावरण को सुगंधित करें। भगवान को पीले फलों और मिठाई का भोग लगाएं।
  • याद रखें, विष्णु जी के किसी भी भोग में तुलसी अनिवार्य है, इसके बिना वे भोग स्वीकार नहीं करते।

2 - 2026-04-24T135827.806

मोहिनी एकादशी के शक्तिशाली मंत्र

  • मूल मंत्र: "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" का अर्थ है, मैं वासुदेव के पुत्र भगवान विष्णु को नमन करता हूं, जो सर्वव्यापी हैं और सभी के हृदयों में निवास करते हैं। यह मंत्र मुक्ति और मोक्ष प्रदान करने वाला महामंत्र है।
  • स्तुति मंत्र: "शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं का अर्थ है, जिनकी आकृति अति शांत है, जो शेषनाग की शय्या पर शयन करते हैं, जिनकी नाभि में कमल है और जो देवताओं के भी ईश्वर हैं; उन संपूर्ण जगत के स्वामी और भय का नाश करने वाले विष्णु को मैं प्रणाम करता हूं।
  • मोहिनी स्वरूप ध्यान मंत्र: "ॐ मोहिनी स्वरूपाय नमः" का अर्थ है, भगवान के उस मोहिनी स्वरूप को नमस्कार है, जो अज्ञानता और अंधकार को हर लेता है और साधक को सत्य के मार्ग पर ले जाता है।

2 - 2026-04-24T135835.498

यह भी पढ़ें- Mohini Ekadashi 2026: पहली बार रख रही हैं मोहिनी एकादशी का व्रत? जानें जरूरी नियम

मोहिनी एकादशी का पूजन केवल एक धार्मिक कर्मकांड नहीं, बल्कि आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का अवसर है। मंत्रों का उच्चारण जब उनके अर्थ को समझकर किया जाता है, तो वे सीधे हृदय पर प्रभाव डालते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

यह भी पढ़ें- Mohini Ekadashi 2026: मोहिनी एकादशी पर जरूर करें इन 4 चीजों का दान, भगवान विष्णु की बनी रहेगी सदैव कृपा

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।