Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:17 AM IST

Mohini Ekadashi 2026: पहली बार रख रही हैं मोहिनी एकादशी का व्रत? जानें जरूरी नियम

Mohini Ekadashi 2026: अगर आप भी पहली बार मोहिनी एकादशी का व्रत रख रही हैं, तो कुछ खास नियम हैं, जिनका ध्यान रखना आपके लिए बेहद जरूरी है, ताकि आपकी पूजा अच्छे से पूरी हो सके।
Updated:- 2026-04-24, 18:41 IST
image

Mohini Ekadashi 2026: मोहिनी एकादशी का व्रत केवल मन को शांत नहीं करता है, बल्कि व्यक्ति को मोह माया के बंधनों से मुक्त कर देता है। साथ ही इससे उन्नति आती है। इस बार यह तिथि 27 अप्रैल को पड़ रही है। ऐसे में अगर आप पहली बार व्रत रख रही हैं, तो इसके लिए कुछ जरूरी नियमों का पालन करना जरूरी है, जिससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। पंडित जन्मेश द्विवेदी ने नियमों के बारे में बताया है, जिसके बाद आप भी व्रत रख सकती हैं।

मोहिनी एकादशी के व्रत नियम

  • एकादशी के व्रत में तन और मन की शुद्धता अनिवार्य है, इसलिए पूर्ण ब्रह्मचर्य का पालन करें।
  • व्रत के दिन सुबह सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान करें और साफ वस्त्रों को धारण करें।
  • पूजा घर में भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र के सामने हाथ में जल और अक्षत लेकर व्रत का संकल्प लें।
  • भगवान विष्णु को गंगाजल और पंचामृत से स्नान कराएं।
  • भगवान को पीले वस्त्र, पीले फूल, चंदन और पीली मिठाई अर्पित करें।
  • भगवान विष्णु की पूजा बिना तुलसी के अधूरी मानी जाती है।
  • भोग में तुलसी का पत्ता अवश्य रखें।

2 - 2026-04-24T135819.042

एकादशी के दन क्या न करें?

  • एकादशी के दिन बाल कटवाना, नाखून काटना या साबुन का प्रयोग करना शुभ नहीं माना जाता।
  • इस दिन किसी की बुराई न करें, झूठ न बोलें और विवादों से बचें। अपना समय 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र के जाप में बिताएं।
  • व्रत के दौरान दिन में सोना वर्जित माना गया है। रात के समय जागरण कर भजन-कीर्तन करना उत्तम फलदायी होता है।
  • एकादशी के दिन रखे गए व्रत में आप दान-पुण्य जरूर करें, ताकि आपके जीवन में नई राह नजर आ सके।

1 - 2026-04-24T135838.911

यह भी पढ़ें- Ekadashi Vrat List 2026: अप्रैल में कब पड़ेगी पहली एकादशी? पंडित जी से जानें पूरे साल की सभी तिथियों के शुभ मुहूर्त समेत अन्य बातें

मोहिनी एकादशी का व्रत श्रद्धा और समर्पण का मार्ग है। पहली बार व्रत रखते समय यदि अनजाने में कोई गलती न हो जाए, तो ऐसे में आप भगवान से क्षमा याचना करें। सच्चे मन से किया गया छोटा सा प्रयास भी अक्षय पुण्य प्रदान करता है। इसलिए आपको भी एक बार इस व्रत की शुरूआत जरूर करनी चाहिए, ताकि आपके जीवन में नई राहें खुल सके और आपकी परेशानियों का हल हो सके। इसलिए आपको पंडित जी के बताए गए नियमों का पालन करके इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।