
(Mohini ekadashi vrat katha) मोहिनी एकादशी का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह व्रच वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखी जाती है। वहीं इस साल मोहिनी एकादशी की तिथि 18 मई शनिवार के दिन सुबह 11 बजकर 22 से लग जाएगी और अगले दिन 19 मई को दोपहर 01 बजकर 50 मिनट पर समाप्त होगी। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति विष्णु जी की विधिवत पूजा-पाठ करता है। उसकी सभी परेशानियां दूर हो सकती है। साथ ही सौभाग्य में भी वृद्धि हो सकती है। इस दिन जो व्यक्ति व्रत कथा पढ़ता है। उसके जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन हो सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से मोहिनी एकादशी की कथा के बारे में जानते हैं।

पौराणिक कथा के अनुसार, एक समय में भगवान विष्णु और देवताओं के बीच महासागर मंथन चल रहा था। मंथन से अमृत निकलने के बाद देवताओं और असुरों के बीच अमृत को लेकर विवाद हो गया। देवताओं को डर था कि यदि असुरों को अमृत मिल गया तो वे अमर हो जाएंगे और देवताओं पर विजय प्राप्त कर लेंगे। इस समस्या का समाधान खोजने के लिए भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण किया। मोहिनी रूप में भगवान विष्णु इतने सुंदर थे कि सभी असुर मोहिनी रूप पर मोहित हो गए। मोहिनी ने असुरों से अमृत का घड़ा छीन लिया और देवताओं को दे दिया। इस प्रकार भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण करके देवताओं को अमृत पिलाया और उनकी रक्षा की।
मोहिनी एकादशी के दिन व्रत रखने से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन व्रत रखने से भगवान विष्णु की कृपा भी बनी रहती है और व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। मोहिनी एकादशी के दिन व्यक्ति को सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है और जीवन में चल रही सभी परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Mohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी के दिन पुण्य प्राप्ति के लिए क्या करें और क्या न करें?

मोहिनी एकादशी के दिन इन मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही समृद्धि प्राप्ति भी होती है। इसलिए इन मंत्रों का 21 बार जाप करने से लाभ हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Ekadashi in May 2024: जानें मई के महीने में कब-कब है एकादशी, यहां है पूरी जानकारी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- herzindagi and official website
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।