(Mohini ekadashi 2024 dos and donts) हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन मोहिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-पाठ करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। इस दिन भगवान विष्णु के मोहिनी स्वरूप की पूजा की जाती है। भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण कर समुद्र मंथन में देवताओं और दानवों के बीच हुए युद्ध में देवताओं की सहायता की थी। इसलिए, मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की मोहिनी स्वरूप की पूजा करने से भक्तों को उनकी कृपा प्राप्त होती है और उनके जीवन में सभी बाधाएं दूर होती हैं। ऐसा माना जाता है कि मोहिनी एकादशी का व्रत रखने से भक्तों के सभी पापों का नाश होता है। इस व्रत का फल तीर्थ स्नान के समान माना जाता है। अब ऐसे में इस दिन पुण्य प्राप्ति के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
मोहिनी एकादशी के दिन क्या करना चाहिए? (Mohini Ekadashi 2024 dos)
- मोहिनी एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें और स्नान करें।
- उसके बाद मंदिर में जाकर पूजा-पाठ करें।
- भगवान विष्णु को फूल, फल, मिठाई, और धूप-दीप अर्पित करें।
- एकादशी व्रत का संकल्प लें।
- इस दिन फल, दूध का ही सेवन करना चाहिए।
- इस दिन रामायण, महाभारत, या श्रीमद्भागवत गीता का पाठ करने से लाभ हो सकता है।
- मोहिनी एकादशी के दिन दान-पुण्य करने से लाभ हो सकता है।
- इस दिन भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें। इससे व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - एकादशी तिथि में चावल खाने की क्यों होती है मनाही, जानें क्या कहता है शास्त्र
मोहिनी एकादशी के दिन क्या न करना चाहिए? (Mohini Ekadashi donts)
- मोहिनी एकादशी के दिन मांस, मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए।
- इस दिन नकारात्मक विचार मन में न लाएं।
- इस दिन प्याज लहसुन का सेवन करने से भी बचना चाहिए।
- मोहिनी एकादशी के दिन बाल और नाखून कटवाना वर्जित माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - जानें रविवार और एकादशी के दिन तुलसी में जल क्यों नहीं चढ़ाया जाता है? क्या हैं इसके धार्मिक कारण
- इस दिन तुलसी के पौधे में जल देने से बचना चाहिए।
- मोहिनी एकादशी के दिन चावल का सेवन करने से बचना चाहिए।
- मोहिनी एकादशी के दिन किसी भी व्यक्ति को अपशब्द बोलने से बचना चाहिए।
- इस दिन सोने से भी बचना चाहिए।
मोहिनी एकादशी के दिन मंत्र जाप (Mohini Ekadashi Mantra)
- ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं कुबेराय नमः
- ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा
- ॐ श्रीं श्रीं श्रीं लक्ष्मी वर कुबेर नमः
- ॐ ह्रीं श्रीं श्रीं ॐ
- ॐ नमो नारायणाय
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit - Herzindagi and Official website
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करे
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों