Meaning of whirls on head according to samudrik Shastra ()

क्या आपके बच्चों के भी सिर पर बनते हैं दो भंवर, होते हैं बेहद खास

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, लड़कों के सिर पर भंवर जिसे चक्र या कुंडली भी कहा जाता है। इसका विशेष महत्व बताया गया है। 
Editorial
Updated:- 2024-07-11, 13:28 IST

सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर के विभिन्न अंगों की विशेषताओं के बारे में बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि मानव के शरीर का संबंध ग्रह-नक्षत्रों से है। जिससे व्यक्ति पर इसका असर पड़ता है। अब ऐसे में कई बार आपने कुछ लोगों के सिर पर भंवरें बनते हुए देखा होगा। ये विभिन्न तरह के हो सकते हैं। किसी के सिर में ज्यादा भंवर बनते हैं, तो किसी के सिर में एक ही बनते हैं। कई लोग इस भंवर को सामान्य समझ लेते हैं। लेकिन सामुद्रिक शास्त्र में इसके बारे में विस्तार से बताया गया है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से सिर पर बने भंवर के बारे में जानते हैं। यह भंवर व्यक्ति के जीवन से जुड़े राज उजागर करता है। 

सिर पर बने भंवर क्या कहते हैं? 

bfffdcbcebfbe

सामुद्रिक शास्त्र में जिन लोगों के सिर पर भंवर बनते हैं। वे लोग काफी दयालू स्वभाव के होते हैं। ऐसा माना जाता है कि ऐसे लोग दिमाग से बेहद शांत होते हैं। इतना ही नहीं, कहते हैं कि सिर पर बने भंवर वाले लोग दिमाग से बेहद शांत होते हैं। इन्हें कभी गुस्सा नहीं आता है। इसके अलावा ऐसे लोगों का जीवन काफी सुखमय होता है। इन्हें कभी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। 

एक भंवर वाले लोग कैसे होते हैं? 

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग जिनके सिर पर एक भंवर होते हैं। ऐसे लोग ईमानदारी का उदाहरण माने जाते हैं। यह लोग सच के साथी माने जाते हैं। इन्हें झूठ बोलना और सुनना पसंद नहीं होता है। यह लोग काफी वफादार माने जाते हैं। ये लोग दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते हैं। इनसे सभी लोग दोस्ती करना पसंद करते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें - रात के समय बाल खोलकर घर से बाहर क्यों नहीं निकलना चाहिए, जानें क्या कहता है शास्त्र

यह विडियो भी देखें

दो भंवर वाले लोग कैसे होते हैं? 

bfefeeacb

अगर किसी जातक के सिर पर दो भंवर बनते हैं, तो सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसा लोग बेहद जिद्दी स्वभाव के माने जाते हैं। इन्हें बात-बात पर गुस्सा आ जाता है। ऐसे लोग किसी भी व्यक्ति की बात नहीं सुनते हैं। जिसके कारण इनके रिश्ते ज्यादा दिन तक नहीं टिकते हैं। बचपन में भी ऐसे लोग काफी शरारती स्वभाव के होते हैं। लेकिन प्यार के मामले में दो भंवर वाले लोग अच्छे माने जाते हैं। इनका दिल इस मामले में बेहद साफ रहता है। साथ ही सबका आदर सम्मान करने वाले भी माने जाते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें - Hair On Body Astrology: शरीर के इन अंगों पर हैं बाल तो आपका भाग्य है बड़ा बलवान

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;