Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:50 AM IST

दीये के ये उपाय बदल देगें आपके घर का माहौल, दिखेगी पॉजिटिव एनर्जी

अगर आपको भी लग रहा है कि घर का माहौल थोड़ा नेगेटिव हो रहा है। ऐसे में आप दीये के एक खास उपाय को करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
Updated:- 2025-06-17, 14:21 IST
image

हर कोई चाहता है कि उसके घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे। ऐसा इसलिए क्योंकि घर की ऊर्जा से हमारी एनर्जी बढ़ जाती है। काम करने में मन लगता है। लेकिन जब भी हमारे काम रुकने लगते हैं, तो हम सबसे पहले घर की एनर्जी को दिखाते हैं। अगर वो नेगेटिव आती है, तो हम सबसे पहले पंडित जी से अपने घर के वातावरण को बदलने के लिए उपाय जानकर इसे करते हैं। पंडित जी जन्मेश द्विवेदी ने एक ऐसे ही उपाय को बताया। जिसे करने से आप भी घर की एनर्जी को पॉजिटिव कर सकते हैं।

दीये के उपाय से घर की एनर्जी होगी पॉजिटिव

Diya

घर के वातावरण को पॉजिटिव बनाएं रखने के लिए जरूरी है कि आप खास चीजों का ध्यान जरूर रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि घर पर नजर लगते देर नहीं लगती है। ऐसे में घर में दीये को जलाएं और इसके साथ एक आसान उपाय को जरूर करें। इससे आपके जीवन में आने वाली सारी रुकावटे कम हो जाएंगी।

दीये के आसान उपाय करने का तरीका

significance-of-lighting-yam-ka-diya-on-choti-diwali-1729670202820

  • इसके लिए आपको एक मिट्टी का दीया लेना है।
  • इसमें आपको रूई की बाती डालनी है।
  • अब इसमें एक दालचीनी की स्टिक डालें।
  • इसके बाद इसमें 3 से 4 लौंग लें।
  • अब इसमें 2 हरी इलाइची डालें।
  • इसमें कपूर डालें और इसे जलाएं।
  • इसे जलाने के बाद आपको पूरे घर में घुमाना है।
  • इससे आपके घर की नेगेटिव एनर्जी को खींच लेता है।

इसे भी पढ़ें: किन लोगों को रोजाना हनुमान जी के सामने जलाना चाहिए चमेली के तेल का दीपक? जानें फायदे

दीये की बाती से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान

diwali-ke-diya-mein-1-ka-sikka-dalne-se-kya-hota-hai-1729848346731

  • दीये की बाती को आपको जलने के बाद फेंकना नहीं है। इसे आप 15 दिन तक एक जगह इकट्ठा करके रखें।
  • दीये की बाती को कभी भी जल में डालकर प्रवाहित न करें।
  • दीये की बाती को जलाते समय इसमें लौंग जरूर डालें। इससे पॉजीटिव एनर्जी बनी रहती है।
  • दीये को जलाते समय हमेशा तिल के तेल का इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें: क्या घर के मंदिर को जमीन पर रखना ठीक है? ज्योतिष से जानें सही नियम 

इस तरीके से आप अपने घर के वातावरण को पॉजिटिव कर सकते हैं। साथ ही, इस उपाय को रोजाना करें। इससे आपके घर में किसी की नजर नहीं लगेगी। बस आपको इस उपाय को सही समय और तरीके से करना होगा। आप चाहें तो अपने पंडित जी से इसकी सलाह ले सकते हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।