वास्तु में कई ऐसी बातें बताई जाती हैं जो आपके जीवन में समृद्धि लाने में मदद करते हैं। कि आपके घर की हर वस्तु यदि वास्तु के नियमों के अनुसार लगी हो तो समृद्धि बनी रहती है और कई बातें और वास्तु में कई चीजों को सकारात्मक और नकारात्मक भी माना जाता है।
ये परंपराएं सदियों से चली आ रही हैं। ऐसी ही कुछ मान्यताएं पशु-पक्षियों से जुड़ी हुई हैं। इनमें से एक है कबूतर। वास्तु की मानें तो कबूतर का घर में आना आपके जीवन के लिए मिले-जुले प्रभाव देता है और इसके कुछ वास्तु प्रभाव भी होते हैं।
कबूतर का घर में आना या अंडे देना आपके जीवन के लिए कुछ विशेष लाभ दे सकता है और इसके कई संकेत मिल सकते हैं। सुख-शांति का प्रतीक माने जाने वाले कबूतर को लेकर लोगों के मन में काफी समय से दो राय चली आ रही हैं। आइए ज्योतिषाचार्य सिद्धार्थ एस कुमार जी से जानें कि अगर आपकी बालकनी में कबूतर अंडे दे तो इसके जीवन में क्या प्रभाव हो सकते हैं।
घर में कबूतर का घोंसला शुभ या अशुभ
आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि घर में कबूतर का घोंसला होना अशुभ होता है। घर की बालकनी या छत पर घोंसला बनाने का मतलब है कि वह अपने साथ दुर्भाग्य लेकर आया है। ऐसे में इसे तुरंत हटाया जाना चाहिए, अन्यथा व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
इसके साथ ही घर में रहने वाले सदस्यों की तरक्की के साथ आर्थिक रूप से भी इसका व्यक्ति पर भी बुरा असर पड़ता है। हालांकि यह कहना पूरी तरह से ठीक नहीं है और ज्योतिष की मानें तो कबूतर का घोंसला आपकी बालकनी में होना एक शुभ संकेत हो सकता है।
बालकनी में कबूतर का अंडा देना शुभ या अशुभ इस बार पर भी निर्भर करता है कि अंडों का आगे क्या होगा। अगर अंडा किसी वजह से टूट जाता है तो आपके जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं और आर्थिक हानि के योग बन सकते हैं। अगर अंडे सही सलामत रहें और उससे बच्चे निकल आएं तो ये आपको समृद्धि के संकेत देता है,ऐसी स्थिति में आपको आर्थिक लाभ हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: Pegion Nest In Home: घर में कबूतर ने बना लिया है घोंसला, जानें क्या करें
घर में कबूतर का घोंसला खुशी और शांति का प्रतीक
घर की बालकनी में कबूतर का आना सुख-शांति का संकेत हो सकता है। यह आपको कम समय में बड़ी सफलता दिला सकता है। यह इस बात का संकेत है कि आपके जीवन में आने वाले समय में सफलता के योग हैं। आपके लिए आने वाला समय सकारात्मक हो सकता है। यह समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यदि कबूतर बालकनी में अंडे देता है तो समझें कि ये आपके लिए और भी ज्यादा शुभ है।
घर की बालकनी में कबूतर के अंडे शुभ या अशुभ
अगर आपके घर की बालकनी में कबूतर अंडे दे तो समझें कि आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होने वाली है। ऐसे में आपको इसे शुभ समझना चाहिए। हालांकि विज्ञान की मानें तो कबूतर कई बार बीमारियों का कारण भी बन सकता है, इसलिए यदि आपकी बालकनी में कबूतर ने अंडे दिए हैं तो आपको उस स्थान से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
कबूतरों को प्रतिदिन दाना डालना शुभ
कबूतरों को दाना डालना पुण्य का काम माना जाता है। ज्योतिष में ऐसी मान्यता है कि कबूतर को नियमित रूप से दाना खिलाने से कई प्रकार के ग्रह दोष दूर हो जाते हैं। यदि संभव हो तो आप नियमित रूप से कबूतरों को खाना खिलाएं। यह न सिर्फ आपके लिए शुभ रहेगा बल्कि आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि भी लाएगा।
इसे जरूर पढ़ें: Signs Of Pigeon: घर में आता है कबूतर तो हो जाएं सतर्क, जानें इन संकेतों का अर्थ
आर्थिक संकट दूर करता है घर में कबूतर का आना
ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि अगर घर में या उसके आसपास कबूतर का आगमन होता है तो ये आपके आर्थिक संकट दूर करने के संकेत देता है। इस स्थिति में आपके लिए शान के योग भी बनते हैं ।
घर में कबूतर का अंडे देना अलग संकेत देता है
घर में कबूतर का अंडे देना अलग लोगों के लिए अलग संकेत हो सकता है। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए जल्द ही नौकरी के योग हैं । घर की दक्षिण दिशा में कबूतर का अंडे देना धन के योग बनाता है, वहीं उत्तर दिशा में अंडे देना जल्द शादी के और पूर्व दिशा में अंडे देना इस बात का संकेत हो सकता है कि जल्द ही आपके घर में कोई नन्हा मेहमान आ सकता है।
यदि आपके घर में कबूतर का आगमन होता है तो यह जीवन में समृद्धि का कारण बन सकता है, वहीं कबूतर का घर की बालकनी में अंडे देना और भी ज्यादा शुभ माना जाता है और आपको जल्द ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है या धन लाभ के योग बन सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों