मई में मासिक शिवरात्रि के लिए बन रहे हैं 4 विशेष मुहूर्त, तिथि और महत्व यहां जानें

हिन्दू धर्म में जितना महत्व बड़ी शिवरात्रि का है जिसे महाशिवरात्रि कहते हैं, उतना ही महत्व हर माह में आने वाली शिवरात्रि का भी माना जाता है जिसे मासिक शिवरात्रि के रूप में भक्त मनाते हैं। वहीं, अब मई के महीने में मासिक शिवरात्रि आने को है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि मई की मासिक शिवरात्रि कब है, क्या है इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व।
मई मासिक शिवरात्रि 2025 कब है?

ज्येष्ठ माह की चतुर्दशी तिथि के दिन मई की मासिक शिवरात्रि पड़ेगी। ऐसे में ज्येष्ठ चतुर्दशी तिथि का आरंभ 25 मई, रविवार के दिन दोपहर 3 बजकर 51 मिनट पर हो रहा है और इस तिथि का समापन 26 मई, सोमवार के दिन दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, यूं तो मई की मासिक शिवरात्रि 26 मई को मनाई जानी चाहिए लेकिन निशिता मुहूर्त जिसमें भगवान शिव की पूजा होती है वह एक दिन पहले पड़ रहा है। ऐसे में मई मासिक शिवरात्रि का व्रत 25 मई को रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें: भगवान शिव और हनुमान जी के बीच क्यों हुआ था युद्ध?
मई मासिक शिवरात्रि 2025 शुभ मुहूर्त
मई मासिक शिवरात्रि यानी कि 25 मई के दिन सूर्योदय का समय सुबह 5 बजकर 26 मिनट है और सूर्यास्त का समय शाम 7 बजकर 11 मिनट है। इसके आधार पर ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 4 मिनट से 4 अब्जकर 45 मिनट तक रहेगा जो सी दिन स्नान एवं दान के लिए बहुत उत्तम सिद्ध हो सकता है। इसके अलावा, मई मासिक शिवरात्रि के दिन विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 36 मिनट से 3 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में शिव पूजन करने से हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है और कष्ट दूर हो जाते हैं।
वहीं, मई मासिक शिवरात्रि के दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में भगवान शिव की पूजा करने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है। हालांकि, इस दिन गोधूलि मुहूर्त शाम 7 बजकर 9 मिनट से लेकर 7 बजकर 30 मिनट तक रहेगा और भगवान शिव की पूजा के लिए नीतिशा मुहूर्त विशेष रूप से रात 11 बजकर 22 मिनट से 12 बजकर 1 मिनट तक है। इस मुहूर्त में पूजा के तौर पर भगवान शिव के नाम का निरंतर जाप करने से उनकी असीम कृपा मिलती है।
यह भी पढ़ें: Shiv Ji Ke Upay: शनिवार के दिन शिव जी से जुड़े करें ये उपाय, बनी रहेगी सुख-समृद्धि
मई मासिक शिवरात्रि 2025 महत्व

मई मासिक शिवरात्रि का व्रत रखने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। भगवान शिव और माता पार्वती का सानिध्य मिलता है। भगवान शिव की कृपा से जीवन के संकटों से रक्षा होती है। पारिवारिक शांति प्राप्त होती है और गृह क्लेश से छुटकारा मिल जाता है। इसके अलावा, मई मासिक शिवरात्रि के वर्त चूंकि ज्येष्ठ माह के दौरान आता है ऐसे में अगर घर का बड़ा बच्चा इस व्रत का पालन करे तो उस अकेले बच्चे की निष्ठा पुर्वक की गई पूजा से पूरी परिवार को अपार लाभ मिलते हैं और शिव-शक्ति का आशीर्वाद बना रहता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
- साल में कितनी बार मनाई जाती है मासिक शिवरात्रि?
- मासिक शिवरात्रि हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है, ऐसे में साल में 12 मासिक शिवरात्रि पड़ती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।