may first pradosh vrat 2025 what things should be donate for happiness and prosperity

May First Pradosh Vrat 2025 Daan: मई महीने के पहले प्रदोष व्रत के दिन जरूर करें इन 3 चीजों का दान, सुख-शांति और सौभाग्य का मिलेगा आशीर्वाद

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत बेहद भाग्यशाली माना जाता है। इस दिन दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। अब ऐसे में इस दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-05-05, 11:50 IST

शास्त्र में प्रदोष काल यानी कि संध्या का समय बेहद ही पवित्र और शुभ होता है। यह वह समय है जब भगवान शिव कैलाश पर्वत पर नृत्य करते हैं और सभी देवी-देवता उनकी स्तुति करते हैं। इस पावन बेला में किया गया दान और पुण्य कर्म कई गुना फलदायी होता है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति दान-पुण्य पूरे विधि-विधान के साथ करता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है और भाग्योदय हो सकती है। अब ऐसे में मई माह का पहला प्रदोष व्रत शुक्रवार के दिन पड़ रहा है। इसलिए इसे शुक्र प्रदोष व्रत कहा जाता है। इस दिन किन चीजों का दान करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

शुक्र प्रदोष व्रत के दिन करें अन्न का दान

daan-punya_145707101126_650_030416112809

शुक्र प्रदोष व्रत के दिन अन्न दान करने का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि अन्न दान करने से व्यक्ति पर भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा बनी रहती है और जीवन में आने वाली सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। शुक्र प्रदोष व्रत के दिन अन्न दान करने से व्यक्ति के जीवन में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है। इसलिए इस दिन आप चावल, चीनी और आटे का दान विशेष रूप से कर सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - Pradosh Vrat May 2025: मई में इन तिथियों पर पड़ेगा प्रदोष व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

शुक्र प्रदोष व्रत के दिन करें गुड़ का दान

शुक्र प्रदोष व्रत के दिन प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के बाद गुड़ का दान जरूर करें। इससे व्यक्ति के धन-धान्य में वृद्धि हो सकती है और व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। आपको बता दें, गुड़ का दान सुख-सौभाग्य और आर्थिक तंगी से है। इसलिए इस दिन गुड़ का दान करने से व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है।

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें: May Vrat or Tyohar List 2025: सीता नवमी, नृसिंह जयंती, बुद्ध पूर्णिमा से लेकर वट सावित्री व्रत तक मई में पड़ेंगे 1 दर्जन से भी ज्‍यादा बड़े त्‍योहार, जानें शुभ तिथियां और मुहूर्त

शुक्र प्रदोष व्रत के दिन करें सफेद वस्त्र का दान

donating-white-clothes-1711606490

शुक्र प्रदोष व्रत के दिन प्रदोष काल में सफेद वस्त्र का दान करना उत्तम फलदायी माना जाता है। आपको बता दें, प्रदोष व्रत का संबंध चंद्रमा से है और इस दिन सफेद वस्त्र का दान करने से व्यक्ति की कुंडली में स्थित शुक्र की स्थिति मजबूत हो सकती है और सुख-सौभाग्य में भी वृद्धि हो सकती है। इसलिए इस दिन सफेद वस्त्र का दान जरूर करें।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;