पितृपक्ष की नवमी तिथि को मातृ नवमी कहा जाता है। इस दिन महिला पितरों का श्राद्ध किए जाने का विधान है। इस साल पितृ पक्ष की नवमी यानी कि मातृ नवमी 25 सितंबर, दिन बुधवार को पड़ रही है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर किस विधि से घर पर करें इस दिन पूजा।
मातृ नवमी 2024 की पूजा विधि (Matru Navami 2024 Ki Puja Vidhi)
- मातृ नवमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। स्नान के बाद सफेद वस्त्र धारण करें।
- घर की दक्षिण दिशा में एक चौकी स्थापित करें। उस चौकी पर स्वच्छ सफेद कपड़ा बिछाएं।
- अपनी मातृ पितरों की तस्वीर चौकी पर स्थापित करें। तस्वीर पर फूल माला अर्पित करें।
- काले तिल को सरसों के तेल में मिलाकर उसका दीया जलाएं। धूपबत्ती भी इस दिन जलाएं।
यह भी पढ़ें:Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष के दौरान सांप दिखने का क्या होता है अर्थ?
- मातृ पितरों की तस्वीर के आगे तुलसी के पत्ते अवश्य रखें। इससे उन्हें शांति प्राप्त होती है।
- इसके बाद मातृ पितरों का स्मरण करते हुए श्रीमद्भाभागवत गीता का संपूर्ण पाठ करें।
- इस दिन घर पर जो भी आपकी मातृ पितरों को प्रिय था वह बनाएं। इससे वह प्रसन्न होंगी।
- ध्यान रहे कि प्रिय व्यंजन में भी भोजन सात्विक ही होना चाहिए। तामसिक भोजन नहीं।
यह भी पढ़ें:Pitru Paksha 2024: क्या दामाद कर सकते हैं सास-ससुर का पिंड दान?
- फिर सबसे पहले भोजन गाय को खिलाएं, इसके बाद कौवे को भी भोजन कराएं।
- फिर मंदिर में पंडित को भोजन कराएं या फिर ब्राह्मण भी आप घर पर जमा सकते हैं।
- गाय, कौवे और ब्राह्मण के बाद ही आपको भोजन करना है। उससे पहले कुछ न खाएं।
- आखिर में दक्षिण दिशा की ओर मुख करके पितृ सूक्त का पाठ करें और भोजन पाएं।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर किस विधि से घर पर ही करें पितृपक्ष की नवमी यानी कि मातृ नवमी के दिन महिला पितरों की पूजा। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों