aaj ka panchang 26 july 2025 saturday shani dev puja muhurat dishashool and mantras know in detail

Aaj Ka Panchang 26 July 2025: शनिवार के दिन शनिदेव को तेल इस खास मुहूर्त में चढ़ाने से मिलेगा सौभाग्य का वरदान, दिशाशूल से लेकर मंत्रों के जाप के लिए आज का पंचांग

आइए इस लेख में आज यानी कि 26 जुलाई शनिवार के दिन के पंचांग के बारे में विस्तार से जानत हैं कि आज किस मुहूर्त में काम करने से लाभ हो सकता है और किस दिशा का ध्यान रखना जरूरी है। 
Editorial
Updated:- 2025-07-26, 06:31 IST

हिंदू पंचांग के अनुसार आज श्रावण शुक्ल की द्वितीया तिथि है। आज शनिवार का दिन है। इस दिन विशेष रूप से शनिदेव की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है और कुंडली में स्थित शनिदोष से भी छुटकारा मिल सकता है। आज व्यातीपात योग बन रहा है और आश्लेषा नक्षत्र है। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन सिंह राशि में ही मौजूद हैं। अब ऐसे में आज किस मुहूर्त में पूजा करना है और किस मुहूर्त में काम करने से बचना है। इसके बारे में जानने के लिए आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से आज के पंचांग के बारे में जानते हैं।

आज का पंचांग 26 जुलाई 2025

shanidev-3

तिथि नक्षत्र  दिन/वार योग करण
श्रावण कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि आश्लेषा नक्षत्र  शनिवार व्यातीपात योग कौलव और बालव

आज सूर्य और चंद्रमा का समय 26 जुलाई 2025

सूर्योदय सुबह 5 बजकर 53 मिनट से लेकर 
सूर्यास्त शाम 7 बजकर 12 मिनट तक
चंद्रोदय शाम 08 बजकर 41 मिनट से लेकर
चंद्रास्त सुबह 07 बजकर 55 मिनट तक 

आज का शुभ मुहूर्त और योग 26 जुलाई  2025

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 21 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 09 मिनट तक
अमृत काल दोपहर 02 बजकर 16 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 52 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 15 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त  शाम 07 बजकर 22 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक
निशिता मुहूर्त रात 12 बजकर 05 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 46 मिनट तक
संध्या मुहूर्त शाम 7 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 9 बजकर 21 मिनट तक

यह विडियो भी देखें

आज का अशुभ मुहूर्त 26 जुलाई 2025

राहु काल सुबह 09 बजकर 16 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 54 मिनट तक
गुलिक काल सुबह 05 बजकर 59 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 37 मिनट तक
यमगंड दोपहर 02 बजकर 11 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 50 मिनट तक
दिशाशूल पूर्व दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें। 
दुर्मुहूर्त सुबह 07 बजकर 44 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 36 मिनट तक

आज पर्व और त्योहार 26 जुलाई 2025

Shanidev

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की आज द्वितीया तिथि है। वहीं आज शनिवार का दिन है। इस दिन शनिदेव की पूजा करने से व्यक्ति को साढ़ेसाती से छुटकारा मिल सकता है और कुंडली में स्थित ग्रहदोष के अशुभ प्रभाव दूर हो सकते हैं।

आज शनिवार के उपाय 26 जुलाई 2025

  • शनिवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद शनिदेव के मंदिर जाएं। यदि मंदिर जाना संभव न हो तो घर पर ही शनिदेव की तस्वीर या मूर्ति के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं। शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। तेल चढ़ाते समय "ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का जाप करते रहें।
  • शनिवार को हनुमान जी की पूजा करना भी शनिदेव को प्रसन्न करने का एक प्रभावी तरीका है। मान्यता है कि हनुमान जी के भक्तों को शनिदेव कभी परेशान नहीं करते। इसलिए शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का कम से कम 7 बार पाठ अवश्य करें। सुंदरकांड का पाठ करना भी बहुत लाभकारी होता है।
  • शनिवार को काले तिल, उड़द दाल, काला कपड़ा, सरसों का तेल और लोहे की वस्तुएं दान करना शनिदेव को प्रसन्न करता है। यह दान किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को करें। ऐसा करने से शनि से संबंधित दोष कम होते हैं।
  • शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। "ॐ हं हनुमते नमः" या "ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का जाप करते हुए पीपल की सात बार परिक्रमा करें। पीपल के पेड़ में सभी देवताओं का वास माना जाता है, और शनिदेव को पीपल अत्यंत प्रिय है।
  • शमी का पेड़ शनिदेव से संबंधित माना जाता है। शनिवार के दिन शमी के पेड़ की पूजा करें और उसके नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। यह उपाय शनि की साढ़े साती और ढैया के प्रभाव को कम करने में सहायक माना जाता है।

आज शनिवार के खास मंत्र 26 जुलाई 2025

  • ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः
  • ॐ भगभवाय विद्महे मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोदयात्॥
  • नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्। छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्॥
  • नमः कृष्णाय नीलाय शितिकण्ठनिभाय च। नमो लोहपतंगाय सौरये शनये नमः॥
  • ॐ शं नो देवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये शं योरभिस्रवन्तु नः।
  • ॐ ऐं ह्रीं श्रीं शनैश्चराय नमः।

26 जुलाई 2025 आज के पंचांग का महत्व

shri-shanidev

आज शनिवार का दिन है। इस दिन शनिदेव की पूजा विधिवत रूप से करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है और व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस दिन उपायों और मंत्रों का जाप करने का भी विशेष विधान है। इससे व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;