पंचांग के हिसाब से हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। इस दिन भोलेनाथ की पूजा विधिवत रूप से की जाती है। कहते हैं कि अगर किसी व्यक्ति के जीवनम में कोई परेशानी आ रही है, तो मासिक शिवरात्रि के दिन पूजा-अर्चना करने से लाभ हो सकता है और व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं भी पूरी हो सकती है। आपको बता दें, मासिक शिवरात्रि का व्रत शीघ्र फलों की प्राप्ति के लिए रखा जाता है। अब ऐसे में अगर आपकी कोई मनोकामना है या आपके वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी आ रही है, तो मासिक शिवरात्रि के दिन कुछ ऐसे मंत्र हैं, जिनका जाप करने से व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
मासिक शिवरात्रि के दिन करें चमत्कारी मंत्र का जाप
मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव के चमत्कारी मंत्र का जाप जरूर करें। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति को किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो इस मंत्र का जाप अवश्य करें। ऐसा कहा जाता है कि इस मंत्र का जाप करने जातक का स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है और बेहतर परिणाम भी मिलने लग जाते हैं।
- ऊं नम: शिवाय
- ऊं सर्वात्मने नम:
- करचरण कृतं वाक्कायजं कर्मजं वा। श्रवणनयनजं वा मानसं वापराधं। विहितमविहितं वा सर्वमेतत्क्षमस्व। जय जय करुणाब्धे श्रीमहादेव शम्भो ॥
मासिक शिवरात्रि के दिन करें शिव गायत्री मंत्र का जाप
मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव के गायत्री मंत्र का जाप अवश्य करें। ऐसा कहा जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को शुभ परिणाम मिलने लग जाते हैं। आप इस मंत्र का 21 बार जाप करें।
- ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
इसे जरूर पढ़ें -Bhagwan Shiv: आपके जीवन से जुड़ा है भगवान शिव के इन प्रतीकों का रहस्य
मासिक शिवरात्रि के दिन करें महामृत्यंजय मंत्र का जाप
मासिक शिवरात्रि के दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। कहते हैं कि इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि होती है और कभी भी किसी प्रकार का भय नहीं रहता है। साथ ही सभी कार्यों में भी सफलता मिलती है।
- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् | उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् ||
इसे जरूर पढ़ें - भगवान शिव के प्रसन्न होने पर मिलते हैं ये संकेत
मासिक शिवरात्रि के दिन करें रुद्र मंत्र का जाप
मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव के रुद्र मंत्र का जाप जरूर करें। इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को सभी कार्यों में सफलता मिलती है।
- ॐ नमो भगवते रुद्राये।।
मासिक शिवरात्रि के दिन कृपा प्राप्ति मंत्र का जाप
मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की कृपा प्राप्ति के लिए इन मंत्रों का जाप 108 बार करें। इससे व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है।
- ॐ गौरीशंकरार्धनाथ्री नमः
- ॐ नमः शिवाय गुरुदेवाय नमः
- ॐ शिवलिंगाय नमः
- ॐ हौं जूं सः ।।
- श्री महेश्वराय नम:।।
- श्री सांबसदाशिवाय नम:।।
- श्री रुद्राय नम:।।
- ॐ नमो नीलकण्ठाय नम:।।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों