Aaj Ka Tula Rashifal 24 August 2025: पार्टनर के साथ सुलझेंगे झगड़े, करियर में आएंगे बदलाव और अधूरा काम भी होगा पूरा! जानें कैसा रहेगा आज का दिन

तुला राशि की महिलाऔं में आत्मनिर्भरता की भावना बढ़ेगी और आने वाले दिनों के लिए प्रगति के अवसर मिलेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं, तुला राशि की महिलाऔं के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
image
image

Libra Horoscope Today, 24 August 2025: तुला राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन नई ऊर्जा और आत्मबल को जगाने वाला होगा। आज चंद्रमा सिंह राशि में और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश रहेगा। प्रतिपदा तिथि सुबह 11:48 बजे तक और फिर द्वितीया होगी। शिव योग दोपहर 12:30 बजे तक और फिर सिद्ध योग रहेगा। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है तुला राशि का आज का राशिफल?

तुला राशि की महिलाओं के लिए आज ध्यान देने का दिन है। आज आत्मविश्वास और स्पष्टता होगी, जिससे उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। आप पुराने मुद्दों पर बात करने के साथ-साथ समाधान भी खोजेंगी। आज करने का दिन है, सोचने का नहीं। आप अपनी बातों को स्पष्ट रूप से रखेंगी, और लोग सुनेंगे। किसी मामले को टालने के बजाय अब उसे सुलझाने का समय है। तुला राशि की महिलाओं को आज शुरुआत करनी होगी।

आज तुला राशि का आर्थिक राशिफल (Libra Money Horoscope Today)

तुला राशि की महिलायें आज व्यापारिक सौदों और कमीशन से लाभ पाएँगी। यदि आप किसी डील में शामिल हैं तो सकारात्मक नतीजा मिलेगा। कमीशन आधारित कार्य करने वालों के लिए यह दिन आशाजनक रहेगा और नए ग्राहक जुड़ सकते हैं। इससे आमदनी का नया रास्ता खुलेगा। परिवार में भी आपकी आर्थिक भूमिका और मज़बूत होगी। आत्मनिर्भरता की भावना बढ़ेगी और आने वाले दिनों के लिए प्रगति के अवसर मिलेंगे।

inside (18)

आज तुला राशि का प्रेम राशिफल (Libra Love Horoscope Today)

प्यार और रिश्तों में तुला राशि की महिलाओं के लिए आज प्रभावी दिन हो सकता है। दिल की बातें खुलकर कहने का मौका मिलेगा। पार्टनर के साथ बातचीत से पुराने मतभेद सुलझ जाएंगे और रिश्ते में नयापन आएगा। परिवार में किसी करीबी से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और कोई ग़लतफ़हमी दूर हो सकती है। अविवाहित महिलाएं आज बात करने का सही समय चुन सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें -Aaj Ka Dhanu Rashifal 22 August 2025: धनु राशि वालों को पूर्व अनुभवों से मिलेगी बजट में स्थिरता, पढ़ें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज तुला राशि का करियर राशिफल (Libra Career Horoscope Today)

करियर के मामले में तुला राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन निर्णायक हो सकता है। ऑफिस में किसी मुद्दे पर आपकी राय को आज गंभीरता से सुना जाएगा। अगर कोई काम अधूरा या लटका हुआ है तो आज उसे पूरा करने का मौका मिलेगा। टीम वर्क अच्छा रहेगा और आपके सहयोग से कुछ अटके हुए काम गति पकड़ेंगे। जो महिलाएं करियर में बदलाव की सोच रही हैं, उन्हें आज अच्छा अवसर मिल सकता है लेकिन हर बात की पुष्टि करने के बाद ही निर्णय लें।

आज तुला राशि की सेहत (Libra Health Horoscope Today)

तुला राशि की महिलाएँ आज किडनी और ब्लैडर की समस्या से जूझ सकती हैं। यूरिन इन्फेक्शन की संभावना है, इसलिए पानी खूब पिएँ। कॉफी और सोडा से परहेज़ करें। भोजन में मौसमी फल और हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ शामिल करें। योग में भद्रासन और मंडूकासन उपयोगी होंगे। दिनचर्या नियमित रखें और समय पर सोएँ।

numerology-concept-composition

आज तुला राशि के उपाय (Libra Remedies Today)

आज तुला राशि की महिलाएँ अपने कमरे में कपूर जलाएँ और थोड़ी देर उसके पास बैठें। शांत मन से दिन की योजना बनाएं। आज का शुभ रंग हल्का नीला और शुभ अंक 4 रहेगा, जो आपके लिए मानसिक स्पष्टता और सही फैसले लाने वाला होगा।

इसे जरूर पढ़ें -सूर्य को अर्घ्य देते समय जल में मिलाएं काले तिल, मिलेंगे अनगिनत फायदे

अगर आपकी भी राशि मिथुनहै, तो यहां बताए गए उपायों को आजमाएं और अगर आपको हमारी स्टोरीज पसंद आए, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP