मेष राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। आज चंद्रमा सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में रहेगा। प्रतिपदा तिथि सुबह 11:48 बजे तक रहेगी और उसके बाद द्वितीया होगी। शिव योग दोपहर 12:30 बजे तक और फिर सिद्ध योग बनेगा। मेष राशि की महिलाएं आज आत्मविश्वास से निर्णय लेंगी और अपनी मेहनत से सफलता पाएंगी। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है मेष राशि का आज का राशिफल?
मेष राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन आत्म-ज्ञान हासिल करने का है। कई ऐसी बातें जो अब तक धुंधली थीं, आज स्पष्ट हो जाएंगी। यह दिन आपकी सोच और समझ को नया आयाम देने वाला है, जिससे आप अपने लिए नए निर्णय ले सकेंगी। यदि आपके मन में कोई पुरानी परेशानी थी, तो उसे हल करने का यह उचित समय है। दूसरों की राय पर निर्भर रहने के बजाय आज अपने दिल की आवाज सुनना अधिक लाभदायक साबित होगा।
आज मेष राशि का आर्थिक राशिफल (Aries Money Horoscope Today)
मेष राशि की महिलायें आज आर्थिक मामलों में खर्च पर नज़र रखें। अचानक किसी पारिवारिक ज़रूरत या स्वास्थ्य संबंधी समस्या पर पैसा लग सकता है। साथ ही, रोज़मर्रा की आवश्यकताओं में बजट से अधिक खर्च होने की आशंका है। यदि आपने पहले से सेविंग्स की आदत बना रखी है तो वही आज आपके काम आएगी। कुछ महिलाएँ अपने बचत खाते से राहत पाएँगी।
आज मेष राशि का प्रेम राशिफल (Aries Love Horoscope Today)
प्यार और रिश्तों में मेष राशि की महिलाओं को आज भावनात्मक रूप से सच्चाई समझने का मौका मिलेगा। पार्टनर के व्यवहार के सवालों के जवाब आज मिलेगा। रिश्ते को लेकर उलझन में थीं, तो आज स्पष्टता आएगी। अविवाहित महिलाएं भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगी, लेकिन सोच-समझकर शुरू करेंगी। परिवार के किसी सदस्य से गहराई से बातचीत होगी और रिश्ता मजबूत होगा। आज जुड़ाव का अहसास होगा, लेकिन पहले खुद से जुड़े रहना जरूरी है।
यह भी पढ़ें:अगर आपकी राशि है मेष, तो पहनें इस रंग का जोड़ा
आज मेष राशि का करियर राशिफल (Aries Career Horoscope Today)
मेष राशि की महिलाओं को आज अपने काम की दिशा को लेकर सोचने और कुछ बदलाव लाने का मन बनेगा। आप पहले से बेहतर समझ पाएंगी कि आपकी ताकत क्या है और आपको किस ओर आगे बढ़ना है। कोई पुराना प्रोजेक्ट दोबारा शुरू हो सकता है या किसी योजना में बदलाव का मौका मिलेगा। ऑफिस में आपकी गंभीरता और सोच की गहराई को सराहा जाएगा। आज आप ज्यादा बोलने की बजाय अपने काम से असर डालेंगी। जो महिलाएं नई शुरुआत की सोच रही हैं, वे आज कुछ जरूरी प्लानिंग कर सकती हैं जो आगे जाकर फायदेमंद होगी।
आज मेष राशि की सेहत (Aries Health Horoscope Today)
मेष राशि की महिलाएँ आज घुटनों और टखनों पर ध्यान दें। अधिक दौड़भाग से मोच या दर्द की संभावना है। गरम पानी में नमक डालकर सेंकना लाभकारी रहेगा। भोजन में प्रोटीन से भरपूर दालें और हरी सब्ज़ियाँ लें। ज़्यादा खट्टा और तैलीय खाना टालें। योग में वीरभद्रासन और स्ट्रेचिंग ऊर्जा देंगे। दिनभर हल्का-फुल्का चलना ठीक है, लेकिन तेज़ गतिविधि न करें।
यह भी पढ़ें:अगर आपकी राशि मेष है तो अपने रिलेशनशिप को स्ट्रोंग बनाने के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय
आज मेष राशि के उपाय (Aries Remedies Today)
आज मेष राशि की महिलाएँ सुबह के समय एक दीया जलाएँ और माँ दुर्गा का ध्यान करें। तीन बार गहरी सांस लेकर अपने मन की बात खुद से कहें। शुभ रंग हल्का गुलाबी और शुभ अंक 1 रहेगा, जो दिनभर आपको आत्मबल और साफ सोच की शक्ति देगा।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों