Aaj ka Choghadiya 24 August 2025: नए घर की खुशी जाएगी दोगुनी, गृह प्रवेश से पहले जरूर देखें आज दिन और रात का चौघड़िया मुहूर्त

 अगर आप नए घर में गृह प्रवेश करने के लिए शुभ मुहूर्त के बारे में जानना चाहते हैं, तो ऐसे में आप ज्योतिषाचार्य जी से सही दिन और रात का चौघड़िया मुहूर्त जान सकते हैं। इससे आपके घर की खुशी दोगुनी हो जाएगी। साथ ही, आपके जीवन में किसी तरह की कोई दिक्कते नहीं आएंगी।
image
image

नया घर बनाना और उसमें जाना हर किसी का सपना होता है। ऐसे में लोग बहुत सारी इंवेस्टमेंट के बाद अपनी पसंद का घर लेते हैं। इसे वास्तु और अन्य चीजों का ध्यान रखकर तैयार करवाते हैं। लेकिन कई बार इसमें गृह प्रवेश करने से पहले सही योग के बारे में जानना भूल जाते हैं। लेकिन आप नए घर में प्रवेश करने से पहले ऐसी गलती न करें। आप ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स जी से दिन और रात का सही चौघड़िया मुहूर्त जानें। इससे आपके नए घर में खुशियां दोगुनी हो जाएगी। साथ ही, आपके घर में हमेशा सकारात्मकता बनी रहेगी।

1 - 2025-08-22T154553.571

आज का चौघड़िया मुहूर्त 24 अगस्त 2025 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक)

मुहूर्त का नाम मुहूर्त का समय
उद्वेग सुबह 06:22 बजे से 07:56 बजे तक
चर सुबह 07:56 बजे से 09:31 बजे तक
लाभ सुबह 09:31 बजे से 11:05 बजे तक
अमृत सुबह 11:05 बजे से दोपहर 12:40 बजे तक

मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

  • उद्वेग: यह चौघड़िया अशुभ माना जा रहा है। इस समय में महत्वपूर्ण कार्य या यात्रा शुरू करने से बचना चाहिए।
  • चर: यह चौघड़िया शुक्र ग्रह से संबंधित है और इसे यात्रा, व्यापार और गतिशील कार्यों के लिए शुभ माना जाता है।
  • लाभ: यह चौघड़िया अत्यंत शुभ माना जाता है। नए व्यापार शुरू करने, निवेश करने के लिए यह समय उत्तम है।
  • अमृत: सभी प्रकार के शुभ कार्यों के लिए सबसे उत्तम माना जाता है, खासकर स्थायी और महत्वपूर्ण कार्यों के लिए।

24 अगस्त 2025 दिन के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

  • काल : दोपहर 12:40 बजे से दोपहर 02:14 बजे तक रहेगा। यह चौघड़िया अशुभ माना जाता है। इस दौरान कोई भी नया या शुभ कार्य शुरू करने से बचना चाहिए।
  • शुभ: दोपहर 02:14 बजे से शाम 03:49 बजे तक रहने वाला है। धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ, और मांगलिक कार्यों के लिए यह समय अनुकूल है।
  • रोग: शाम 03:49 बजे से शाम 05:23 बजे तक है। इसे अशुभ माना जाता है। इस समय में किसी भी शुभ कार्य को करने से बचना चाहिए।
  • उद्वेग: शाम 05:23 बजे से शाम 06:58 बजे तक रहेगा। यह चौघड़िया सूर्य ग्रह से संबंधित है और अशुभ माना जाता है।

आज रात का चौघड़िया मुहूर्त 24 अगस्त 2025 (सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)

मुहूर्त का नाम मुहूर्त का समय
शुभ शाम 06:58 बजे से रात 08:23 बजे तक
अमृत रात 08:23 बजे से रात 09:49 बजे तक
चर रात 09:49 बजे से रात 11:14 बजे तक
रोग रात 11:14 बजे से मध्यरात्रि 12:40 बजे तक

मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

  • शुभ: यह चौघड़िया शुभ कार्यों के लिए अनुकूल है।
  • अमृत : यह चौघड़िया चंद्रमा से संबंधित है और रात के सबसे शुभ मुहूर्तों में से एक है।
  • चर: इस चौघाड़िया मुहूर्त में आप यात्रा कर सकते हैं।
  • रोग: यह समय अशुभ माना जाता है। इसलिए इसमें किसी भी कार्य को करने से पहले आपको विचार करना चाहिए।
2 - 2025-08-22T154552.622

24 अगस्त 2025 रात के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

  • काल: मध्यरात्रि 12:40 बजे से रात 02:05 बजे तक रहने वाला है। इसमें किसी भी शुभ कार्य को करने से बचना है।
  • लाभ: रात 02:05 बजे से रात 03:30 बजे तक है। इसमें आप घर से जुड़े किसी भी कार्य को कर सकते हैं। यह अत्यंत लाभकारी और शुभ माना जाता है।
  • उद्वेग: रात 03:30 बजे से रात 04:56 बजे तक है। इसमें किसी भी निर्णय को न लें। घर के कार्यों में रुकावटे आ सकती हैं।
  • शुभ: रात 04:56 बजे से अगले सूर्योदय 06:22 बजे तक रहने वाला है। शुभ कार्यों के लिए अनुकूल है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP