Durga Ashtami 2025: मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा को जरूर चढ़ाएं ये 3 चीज, आर्थिक तंगी से मिल सकता है छुटकारा

हिंदू धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत बेहद सौभाग्यशाली माना जाता है। इस दिन मां दुर्गा की पूजा करने से व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में मां दुर्गा को इस दिन क्या चढ़ाने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
 masik durga ashtami 2025 offers these 3 things to maa durga for financial growth
 masik durga ashtami 2025 offers these 3 things to maa durga for financial growth

सनातन धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन शक्ति रूपी मां दुर्गा की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। मासिक दुर्गाष्टमी हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। यह दिन देवी दुर्गा को समर्पित होता है और इस दिन माता की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। माता दुर्गा को शक्ति की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है। इस दिन माता की पूजा करने से पापों का नाश होता है और मन शुद्ध होता है। माता दुर्गा की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। अब ऐसे में अगर आप मासिक दुर्गाष्टमी के दिन पूजा-अर्चना कर रहे हैं, तो इस दिन मां दुर्गा को क्या-क्या चढ़ाने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा को चढ़ाएं जौ

jau

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा को जौ चढ़ाएं। ऐसा कहा जाता है कि दुर्गा माता को जौ चढ़ाने से व्यक्ति को सभी बाधाओं से छुटकारा मिल सकता है। जौ को सृष्टि का प्रतीक माना जाता है। इसे देवी-देवताओं को अर्पित करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। इसे समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। मां दुर्गा को जौ चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा को चढ़ाएं सोलह श्रृंगार

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा को सोलह श्रृंगार चढ़ाने से उनकी कृपा प्राप्त होती है और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सोलह श्रृंगार चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी कन्या के विवाह में कोई परेशानी आ रही है, तो मासिक दुर्गाष्टमी के दिन सोलह श्रृंगार चढ़ाने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - Masik Durga Ashtami 2025: मासिक दुर्गाष्टमी के दिन करें इस स्तोत्र का पाठ, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा को चढ़ाएं नारियल

liner

मासिर दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा को नारियल चढ़ाने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है। नारियल मां दुर्गा को बेहद प्रिय है। इनकी पूजा बिना नारियल के अधूरी मानी जाती है। अगर आप कोई काम सिद्ध करना चाहते हैं, तो मासिक दुर्गाष्टमी के दिन नारियल चढ़ाने से श्रेष्ठ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP