हिंदू पंचांग के हिसाब मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन मां दुर्गा की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप किसी काम में सिद्धि प्राप्त करना चाहते हैं या फिर आपकी कोई मनोकामना है। जिसे आप पूरी करना चाहते हैं, तो मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा विधि-विधान के साथ करें। अब ऐसे में जो जातक इस दिन मां दुर्गा की पूजा कर रहे हैं, उन्हें किन चीजों का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
मां दुर्गा को लगाएं सफेद मिठाई का भोग

सफेद रंग शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक है। वहीं मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा को सफेद मिठाई का भोग लगाने से व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है और जीवन में आने वाली बाधाएं भी दूर हो जाती है। इसके अलावा अगर आपकी कोई कामना है, तो इस दिन मां दुर्गा को सफेद मिठाई का भोग लगाने से सिद्धि की प्राप्ति हो सकती है।
मां दुर्गा को लगाएं अनार का भोग
मां दुर्गा को अनार के फल का भोग लगाएं। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपकी इच्छा है। जिसे आप पूरी करना चाहते हैं, तो मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा को अनार का भोग लगाएं और मां दुर्गा के मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें। इससे व्यक्ति को लाभ हो सकता है। साथ ही अखंड सौभाग्य का भी वरदान मिलता है और मनचाहे फलों की भी प्राप्ति होती है।
इसे जरूर पढ़ें - Maa Durga ke 9 Swaroop ki Kahani: नवरात्रि के दिनों में होती है माता के इन नौ स्वरूपों की पूजा, हर रूप का है खास महत्व
मां दुर्गा को लगाएं घी से बने हलवा का भोग
मां दुर्गा को घी से बने हलवा का भोग लगाएं। ऐसा कहा जाता है कि घी का भोग लगाने से भक्तों पर मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है और सभी कार्यों में व्यक्ति को सफलता मिलती है। इसके अलावा अगर आपको बार-बार कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो घी से बने हलवा मां दुर्गा को भोग लगाने के बाद सभी को प्रसाद के रूप में वितरण करें। इससे उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Maa Durga: सिर्फ 7 श्लोकों में समाया है दुर्गा सप्तशती का पूरा पाठ, जानें अर्थ और लाभ
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों