Masik Durga Ashtami 2025: मासिक दुर्गाष्टमी के दिन करें इस स्तोत्र का पाठ, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

हिंदू धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन मां दुर्गा की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। अब ऐसे में मासिक दुर्गाष्टमी के दिन किस स्तोत्र का पाठ करने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
masik durga ashtami 2025 recite shiv krit durga stotra for wish fulfillment

सनातन धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी का विशेष महत्व है। इस दिन मां दुर्गा की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। मां दुर्गा को शक्ति की देवी कहा जाता है। पंचांग के हिसाब से मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत हर माह की अष्टमी तिथि के दिन पड़ता है। इसलिए इसे मासिक दुर्गाष्टमी के नाम से जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन जो व्यक्ति मां दुर्गा की पूजा विधिवत रूप से करता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है और सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति होती है। अब ऐसे में मासिक दुर्गाष्टमी के दिन शिवकृत स्तोत्र का पाठ करने का विशेष महत्व है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन करें शिवकृत स्तोत्र का पाठ

navratri

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन शिवकृत स्तोत्र का पाठ करने से व्यक्ति के आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। इस स्तोत्र का नियमित पाठ करने से व्यक्ति को सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। चाहे वह शारीरिक कष्ट हो या मानसिक, शिवकृत स्तोत्र सभी प्रकार के कष्टों को दूर करने में सक्षम है। इस स्तोत्र का पाठ करने से व्यक्ति को भगवान शिव और मां दुर्गा के आशीर्वाद की प्राप्ति हो सकती है।

रक्ष रक्ष महादेवि दुर्गे दुर्गतिनाशिनि ।
मां भक्तमनुरक्तं च शत्रुग्रस्तं कृपामयि ॥
विष्णुमाये महाभागे नारायणि सनातनि।
ब्रह्मस्वरूपे परमे नित्यानन्दस्वरूपिणि ॥
त्वं च ब्रह्मादिदेवानामम्बिके जगदम्बिके ।
त्वं साकारे च गुणतो निराकारे च निर्गुणात् ॥
मायया पुरुषस्त्वं च मायया प्रकृतिः स्वयम् ।

इसे जरूर पढ़ें - Maa Durga ke 9 Swaroop ki Kahani: नवरात्रि के दिनों में होती है माता के इन नौ स्वरूपों की पूजा, हर रूप का है खास महत्व

तयोः परं ब्रह्म परं त्वं विभर्षि सनातनि ॥
वेदानां जननी त्वं च सावित्री च परात्परा ।
वैकुण्ठे च महालक्ष्मीः सर्वसम्पत्स्वरूपिणी ॥
मर्त्यलक्ष्मीश्च क्षीरोदे कामिनी शेषशायिनः ।
स्वर्गेषु स्वर्गलक्ष्मीस्त्वं राजलक्ष्मीश्च भूतले ॥
नागादिलक्ष्मीः पाताले गृहेषु गृहदेवता ।
सर्वशस्यस्वरूपा त्वं सर्वैश्वर्यविधायिनी ॥
रागाधिष्ठातृदेवी त्वं ब्रह्मणश्च सरस्वती ।
प्राणानामधिदेवी त्वं कृष्णस्य परमात्मनः ॥
गोलोके च स्वयं राधा श्रीकृष्णस्यैव वक्षसि ।
गोलोकाधिष्ठिता देवी वृन्दावनवने वने ॥
श्रीरासमण्डले रम्या वृन्दावनविनोदिनी ।
शतशृङ्गाधिदेवी त्वं नाम्ना चित्रावलीति च ॥
दक्षकन्या कुत्र कल्पे कुत्र कल्पे च शैलजा ।
देवमातादितिस्त्वं च सर्वाधारा वसुन्धरा ॥
त्वमेव गङ्गा तुलसी त्वं च स्वाहा स्वधा सती ।
त्वदंशांशांशकलया सर्वदेवादियोषितः ॥
स्त्रीरूपं चापिपुरुषं देवि त्वं च नपुंसकम् ।
वृक्षाणां वृक्षरूपा त्वं सृष्टा चाङ्कररूपिणी ॥
वह्नौ च दाहिकाशक्तिर्जले शैत्यस्वरूपिणी ।
सूर्ये तेज: स्वरूपा च प्रभारूपा च संततम् ॥
गन्धरूपा च भूमौ च आकाशे शब्दरूपिणी ।
शोभास्वरूपा चन्द्रे च पद्मसङ्गे च निश्चितम् ॥
सृष्टौ सृष्टिस्वरूपा च पालने परिपालिका ।
महामारी च संहारे जले च जलरूपिणी ॥

इसे जरूर पढें - Masik Durga Ashtami 2025: मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा को लगाएं इन चीजों का भोग, सभी कार्यों में हो सकती है सिद्धि प्राप्ति

क्षुत्त्वं दया तवं निद्रा त्वं तृष्णा त्वं बुद्धिरूपिणी ।
तुष्टिस्त्वं चापि पुष्टिस्त्वं श्रद्धा त्वं च क्षमा स्वयम् ॥
शान्तिस्त्वं च स्वयं भ्रान्तिः कान्तिस्त्वं कीर्तिरेवच ।
लज्जा त्वं च तथा माया भुक्ति मुक्तिस्वरूपिणी ॥
सर्वशक्तिस्वरूपा त्वं सर्वसम्पत्प्रदायिनी ।
वेदेऽनिर्वचनीया त्वं त्वां न जानाति कश्चन ॥
सहस्रवक्त्रस्त्वां स्तोतुं न च शक्तः सुरेश्वरि ।
वेदा न शक्ताः को विद्वान न च शक्ता सरस्वती ॥

durga ji
स्वयं विधाता शक्तो न न च विष्णु सनातनः ।
किं स्तौमि पञ्चवक्त्रेण रणत्रस्तो महेश्वरि ॥
॥ कृपां कुरु महामाये मम शत्रुक्षयं कुरु ॥

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP