Makar Sankranti Bhog 2025: खिचड़ी का भोग किन देवी-देवताओं को लगाना माना जाता है शुभ?

हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का पर्व शुभता और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन अगर पीले वस्त्र पहनकर सूर्यदेव की अराधना की जाए, तो व्यक्ति को जीवन में हमेशा मान-सम्मान की प्राप्ति होती है और आरोग्य का भी वरदान मिलता है। मकर संक्रांति के दिन दही-चूड़ा भी खाई जाती है। ज्योतिष शास्त्र में मकर संक्रांति का पर्व तब मनाया जाता है, जब सूर्य मकर राशि में गोचर करते हैं। इस दिन से सूर्यदेव की आभा तेज हो जाती है। अब ऐसे में इस दिन खिचड़ी बनाने की मान्यता है। ऐसा कहा जाता है कि खिचड़ी का संबंध नवग्रह से है। आइए इस लेख में खिचड़ी का भोग किन देवी-देवताओं को लगाना शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
सूर्यदेव को लगाएं खिचड़ी का भोग

सूर्यदेव को सौरमंडल का केंद्र माना जाता है और उन्हें सभी ग्रहों का अधिपति भी कहा जाता है। मान्यता है कि सूर्यदेव को खिचड़ी का भोग लगाने से उनकी कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवतागणों ने सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए खिचड़ी का भोग लगाया था। तब से यह परंपरा चली आ रही है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी जातक की कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है, तो खिचड़ी का भोग लगाने से लाभ हो सकता है।
शनिदेव को लगाएं खिचड़ी का भोग
शनिदेव को खिचड़ी का भोग विशेष रूप से लगाएं। हिंदू धर्म में शनिदेव को न्याय और कर्मफल का देवता माना जाता है। शनि ग्रह धीमी गति से चलता है और माना जाता है कि यह व्यक्ति के कर्मों के अनुसार फल देते हैं। वहीं खिचड़ी शनिदेव को बेहद प्रिय है और इसका भोग लगाने से व्यक्ति को शनिदेव के अशुभ प्रभावों से छुटकारा मिल सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव को किस विधि से अर्घ्य दें, जानें सही नियम
भगवान विष्णु को लगाएं खिचड़ी का भोग

भगवान विष्णु को खिचड़ी का भोग लगाएं। ऐसा कहा जाता है कि श्रीहरि को खिचड़ी बेहद प्रिय है और इसका भोग लगाने से व्यक्ति को गुरुदोष से छुटकारा मिल सकता है और विष्णु जी की कृपा भी बनी रहती है।
इसे जरूर पढ़ें - Makar Sankranti Upay 2025: मकर संक्रांति के दिन करें ये उपाय, साल भर धन-धान्य से भरा रहेगा घर
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।