Makar Sankranti Upay 2025: मकर संक्रांति के दिन करें ये उपाय, साल भर धन-धान्य से भरा रहेगा घर

मकर संक्रांति इस साल 14 जनवरी, दिन मंगलवार को पड़ रही है।मकर संक्रांति का जितना धार्मिक महत्व है उतना ही ज्योतिष में भी खासा स्थान मौजूद है क्योंकि इस दिन सूर्य ग्रह के मकर राशि में प्रवेश करने से ग्रहों की स्थिति में बड़ा परिवर्तन आता है और जीवन में शुभ घटनाओं का आगमन होता है। ऐसे में अगर कुछ उपाय कर लिए जाएं तो इससे साल भर व्यक्ति का घर और जीवन धन-धान्य से भरा रहता है। तो चलिए ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर मकर संक्रांति के दिन कौन से उपाय करने चाहिए।
मकर संक्रांति 2025 के उपाय

मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा के बाद घर के मुख्य द्वार को जल से धोकर शुद्ध कर लें और फिर मेन गेट पर हल्दी की 5 गांठ कलावे में लपेटकर बांध दें। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होगा, सकारात्मकता का संचार होगा और शुभता का घर में प्रवेश होगा।
यह भी पढ़ें: Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर कौन से मंत्रों का जाप करें?
मकर संक्रांति के दिन ग्रह दोष से छुटकारा पाने के लिए गंगा स्नान करना सबसे उत्तम उपाय है लेकिन अगर आप गंगा नदी में जाकर स्नान कर पाने में सक्षम नहीं है तो घर में ही स्नान के पानी में गंगाजल मिलाकर नहाएं। इससे ग्रह दोष के साथ-साथ शारीरिक दोष भी दूर होंगे।

मकर संक्रांति के दिन सफेद तिल का दान करें। इसके अलावा, सफेद तिल को जल में मिलाकर पीपल के पेड़ की जड़ में अर्पित करें। इससे सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा और पितृ दोष भी शांत होगा। इसके अलावा इस उपाय को करने से सुख-समृद्धि आएगी।
मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव को अर्घ्य देते समय जल में लाला चंदन अवश्य मिलाएं। इसके अलावा, सूर्य देव के आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ अवश्य करें। इस पाठ को आप आसन पर बैठकर अपने मंदिर के सामने संकल्प लेकर करेंगे तो इससे सूर्य कुंडली में मजबूत होंगे।

मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाने का विशेष महत्व मौजूद है। ऐसे में इस दिन खिचड़ी बनाकर आप जिन भी भगवान को मानते हैं उनका भोग लगायें और फिर उस खिचड़ी को खुद भी ग्रहण करें और उससे पहले किसी भूखे व्यक्ति को खिलाएं। इससे धन-धान्य में वृद्धि होगी।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।