Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर कौन से मंत्रों का जाप करें?

मकर संक्रांति का पर्व हिन्दू धर्म में बहुत धूम धाम से मनाया जाता है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं और सूर्य देव की चाल पुनः तेज हो जाती है जिससे सूर्य ग्रह शुभ स्थिति में चले जाते हैं। इस साल मकर संक्रांति 14 जनवरी 2025, दिन मंगलवार को पड़ रही है। ऐसे में अगर इस दिन कुछ विशेष मंत्रों का जाप किया जाए तो इससे सूर्य देव प्रसन्न होकर कृपा बरसाते हैं और कुंडली में सूर्य की स्थिति भी लाभकारी सिद्ध होती है। आइये जानते हैं इस बारे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से विस्तार से।
मकर संक्रांति 2025 के मंत्र (Makar Sankranti 2025 Ke Mantra)

सूर्य देव का बीज मंत्र: ॐ ह्रीं सूर्याय नमः
यह मंत्र सूर्यदेव की आराधना के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, जो मकर संक्रांति के दिन विशेष रूप से किया जाता है। इस मंत्र के जाप से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और कृपा बरसाते हैं।
यह भी पढ़ें: कब सूर्य को जल नहीं चढ़ाना चाहिए?
आदित्य हृदयम मंत्र: नमस्कारं च देवेशं लोकनाथं जगतां पतिं। सूर्यमस्तकं बध्यं ब्राह्मणं बद्धमाश्रयेत्॥
इस मंत्र को आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने से पहले जपा जाता है। इस मंत्र के जाप से भाग्य में वृद्धि होती है। अगर किसी का भाग्य साथ नहीं दे रहा है तो भाग्य का साथ मिलने लग जाता है।

सूर्य शक्ति मंत्र: ॐ सूर्याय आदित्याय श्री महादेवाय नम:
मकर संक्रांति के दिन इस मंत्र के जाप से सूर्य देव की कृपा से व्यक्ति में शक्ति का संचार होता है। व्यक्ति के भीतर का भय दूर हो जाता है और व्यक्तित्व एवं शरीर में तेज का संचार होता है।
यह भी पढ़ें: घर में जरूर रखें सूर्य देव की मूर्ति, मिल सकते हैं अनगिनत फायदे
सूर्य यंत्र मंत्र: ॐ हं सूर्याय नम:
इस मंत्र का जाप करने से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं। लंबे समय से अटके हुए काम भी पूरे होने लग जाते हैं। हर शुभ काम की पूर्ति में शीघ्रता आ जाती है। कार्यों से लाभ मिलता है।

सुर्य सिद्धि मंत्र: ॐ सूर्याय सुर्याय नमः।
मकर संक्रांति के दिन इस मंत्र का जाप करने से सूर्य देव को सिद्ध किया जा सकता है, जिससे सूर्य देव की कृपा मिलती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है। व्यक्ति के जीवन से नकारात्मकता चली जाती है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।