Makar Sankranti 2024 Ka Shubh Yog: मकर संक्रांति का पर्व हिन्दू धर्म में धूम धाम से मनाया जाता है। मकर संक्रांति को उत्तरायण भी कहते हैं। जब सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं तब सूर्य के इस गोचर को मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है।
मकर संक्रांति का महत्व अन्य संक्रांतियों के बदले इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि इस दिन सूर्य अपने पूर्ण तेज और वेग में वापस आ जाते हैं और राशियों पर शुभ प्रभाव डालते हैं। यही कारण है कि मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव की पूजा का विशेष महत्व और लाभ माना गया है।
इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि मकर संक्रांति के दिन एक विशेष शुभ योग का निर्माण होने वाला है। ऐसे में आइये जानते हैं कि मकर संक्रांति के दिन कौन से शुभ योग का होगा निर्माण और क्या है उस शुभ योग का महत्व एवं उससे मिलने वाले लाभ।
मकर संक्रांति पर पुण्य काल योग का निर्माण हो रहा है। यह योग सुबह 7 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और इसका समापन शाम 5 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। (गुरु पुष्य योग में अवश्य खरीदें ये चीजें)
यह भी पढ़ें: Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति के दिन इस तरह से दें सूर्य को अर्घ्य, खुल जाएगा भाग्य
इसके अलावा, महापुण्य काल योग भी इस दिन बनने वाला है जिसका आरंभ सुबह 7 बजकर 15 मिनट से होगा और सुबह 9 बजे यह शुभ योग समाप्त हो जाएगा।
मकर संक्रांति के दिन महापुण्य काल योग में पूजा-पाठ, दान-पुण्य, और पवित्र नदी में स्नान करना उत्तम होगा। इस योग में शुभ कार्य करने से दोगुना फल मिलता है।(पूजा में आलती-पालती मारकर ही क्यों बैठते हैं?)
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें: Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति के दिन करें सूर्यदेव के इन मंत्रों का जाप, मिलेगी सफलता
इसके अलावा, इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 9 मिनट से शुरू होगा और इसका समापन दोपहर 12 बजकर 51 मिनट पर होगा। रवि योग भी बनेगा।
रवि योग मकर संक्रांति के दिन सुबह 7 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और सुबह 8 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। इन शुभ योगों के दौरान मकर संक्रांति की पूजा करना शुभ होगा।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर मकर संक्रांति के दिन कौन सा शुभ योग पड़ने वाला है और क्या है उसका महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।