Mahashivratri 2026: शिवजी को कौन सा फूल चढ़ाएं और कौन सा नहीं? जानें यहां

Mahashivrarti 2026 Ki Puja: महाशिवरात्रि का दिन माता पार्वती और भगवान शिव के मिलव का पर्व होता है। इस दिन को फाल्गुन मास की कृष्ण चतुर्दशी को मनाया जाता है। ऐसे में महाशिवरात्रि पर पूजा का खास महत्व भी होता है। भक्त मंदिर में पूजा करने के लिए शिवलिंग पर चढ़ाने के लिए बेलपत्र, धतूरा, भाग और कई सारे फूलों को ले जाते हैं। पंडित जन्मेश द्विवेदी के अनुसार, कई सारे फूल ऐसे होते हैं जो भगवान शिव को प्रिय होते हैं। वहीं कुछ फूल ऐसे होते हैं जो शिवलिंग पर भूलकर भी नहीं चढ़ाने चाहिए। इससे नकारात्मक प्रभाव आपके जीवन पर पड़ता है। आइए बताते हैं महाशिवरात्रि के दिन आप कौन से फूल चढ़ा सकती हैं और कौन से नहीं?
महाशिवरात्रि के दिन महादेव को चढ़ाएं ये फूल
शिव पूजा के समय आप भगवान को उनके प्रिय फूलों को चढ़ाएं। इससे भगवान शिव की पूजा फलदायी मानी जाती है। साथ ही आपके द्वारा किए गए कार्य से भगवान प्रसन्न होते हैं।

- कनेर का फूल भगवान शिव को जरूर चढ़ाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि कनेर का फूल भगवान को अतिप्रिय होता है। ऐसा कहा जाता है इस फूल को चढ़ाने से आपकी सारी मनोकामना पूरी होती हैं। इसलिए इस फूल को भगवान शिव का अभिन्न अंग कहा जाता है।
- धतूरे का फूल भी आप महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को अर्पित कर सकती हैं। धतूरे के फूल को चढ़ाने से पुण्य की प्राप्ति होती है और सभी कष्टों का निवारण होता है। इसलिए आप इसे भी जरूर चढ़ाएं।
- आक का फूल भी भगवान शिव को अत्यंत प्रिय होता है। इच्छापूर्ति के लिए आप इसे चढ़ा सकती हैं।
महादेव को कौन से फूल नहीं चढ़ाने चाहिए?

- महादेव की पूजा में कई सारे ऐसे फूल हैं, जो उन्हें नहीं चढ़ाने चाहिए। इससे आपके घर में या जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।
- कमल का फूल भगवान शिव को महाशिवरात्रि के दिन बिल्कुल भी अर्पित न करें। इससे शिव पूजा का फल आपको पॉजिटिव नहीं मिलेगा। साथ ही आपके जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।
- सूरजमुखी की फूल भी महादेव की पूजा में इस्तेमाल न करें। शिव पूजन सरल होता है और सूरजमुखी का फूल राजसी होता है। इसलिए इसे पूजा के समय शिवलिंग पर भूलकर भी न चढ़ाएं।
इस महाशिवरात्रि पर आपसे फूल चढ़ाते समय किसी तरह की भूल न हो जाए। इसके लिए आप आर्टिकल में जान लें कि कौन से फूल चढ़ाएं और कौन से नहीं? ताकि महाशिवरात्रि पर पूजा करते समय आपको कोई दिक्कत न हो।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik/ Gemini
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।