Mahashivratri Ke Shubh Yog 2024: फाल्गुन माह में आने वाली महाशिवरात्रि का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व माना जाता है। हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान है। साथ ही, महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने का भी विशेष स्थान माना गया है।
यूं तो महाशिवरात्रि का पर्व देशभर में हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन इस साल की महाशिवरात्रि और भी खास होने वाली है क्योंकि इस दिन कुछ विशेष ज्योतिषीय योगों का निर्माण होने वाला है। साथ ही, इस दिन 2 लाभकारी नक्षत्र भी अपना स्थान लेंगे। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं महाशिवरात्रि के शुभ योगों के बारे में विस्तार से।
महाशिवरात्रि के दिन हर साल सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण होता है लेकिन इस बार इस योग के अलावा, अन्य तीन योगों का निर्माण भी होगा। महाशिवरात्रि के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग के अलावा, शिव और सिद्ध योग का निर्माण हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन इस समय करें भगवान शिव की पूजा
जहां एक ओर महाशिवरात्रि के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6 बजकर 38 मिनट से सुबह 10 बजकर 41 मिनट तक रहने वाला है। वहीं, शिव योग महाशिवरात्रि के दिन ब्रह्म मुहूर्त से लेकर अगले दिन 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।
महाशिवत्रि के दिन श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र का योग भी बन रहा है। श्रवण नक्षत्र का योग महाशिवरात्रि के दिन सूर्योदय से लेकर सुअभ 10 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। इसके बाद घनिष्ठ नक्षत्र शुरू हो जाएगा। यह दोनों नक्षत्र विवाह के लिए शुभ हैं।
यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन मनोकामना पूर्ति के लिए क्या करें और क्या न करें?
ज्योतिष गणना के अनुसार, अगर दंपत्ति साथ में मिलकर घनिष्ठा नक्षत्र में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें तो इससे वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है। आपसी प्रेम और तालमेल बढ़ता है। वैवाहिक जीवन का क्लेश दूर होने लग जाता है।
यह विडियो भी देखें
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि इस साल महाशिवरात्रि के दिन कौन से शुभ योगों का निर्माण होने जा रहा है और क्या है उसका महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।