(Mahashivratri 2024 perform abhishek as per zodiac sign) हिंदू धर्म में सभी पर्व और त्योहार का विशेष महत्व है। वहीं फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव को समर्पित है। यह दिन सभी भक्तों के लिए बेहद खास है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति पूरी श्रद्धा के साथ शिवलिंग की विधिवत पूजा-अर्चना करता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। अब ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन अपनी राशि के अनुसार शिवलिंग पर अभिषेक करने से क्या लाभ हो सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
मेष राशि वाले जातक शिवलिंग पर गंगाजल में शक्कर और गुड़ मिलाकर अभिषेक करें। इसके बाद भगवान शिव के पंचाक्षर मंत्र का जाप करें।
वृषभ राशि वाले महाशिवरात्रि के दिन दूध और दही से अभिषेक करें। इससे आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।
मिथुन राशि के जातक गन्ने के रस से अभिषेक करें और शिव जी को धतूरा चढ़ाएं।
कर्क राशि वाले जातक शिवलिंग पर दूध में मिश्री और शक्कर मिलाकर अभिषेक करें। इससे सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।
सिंह राशि वाले जातक महाशिवरात्रि के दिन लाल चंदन से अभिषेक करें। इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।
कन्या राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन जल में दूर्वा मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इससे मानसिक शांति की प्राप्ति हो सकती है।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें - Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन इस समय करें रूद्राभिषेक, मिलेगा शिव-गौरी का आशीर्वाद
तुला राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन जल में शक्कर मिलाकर और घी से अभिषेक करें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।
वृश्चिक राशि वाले जातक जल में शक्कर मिलाकर और शहद से अभिषेक करें। इससे शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन मनोकामना पूर्ति के लिए क्या करें और क्या न करें?
धनु राशि वाले जातक दूध से अभिषेक करें। इससे सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।
मकर राशि वाले जातक तिल (तिल के उपाय) के तेल से अभिषेक करें और बिल्वपत्र पर चंदन लगाकर अर्पित करें।
कुंभ राशि वाले जातक शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें। इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।
मीन राशि वाले जातक जल में केसर (केसर के उपाय) मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इससे उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।