herzindagi
Mahashivratri  Best time for rudrabhishek

Mahashivratri Rudrabhisek Time 2024: महाशिवरात्रि के दिन इस समय करें रूद्राभिषेक, मिलेगा शिव-गौरी का आशीर्वाद

Mahashivratri Rudrabhisek Muhurat 2024: महाशिवरात्रि का व्रत भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भोलेनाथ की विधिवत पूजा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही वैवाहिक जीवन भी सुखमय बना रहता है। 
Editorial
Updated:- 2024-03-07, 18:08 IST

(Mahashivratri 2024 best time for rudrabhishek) महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस दिन जो व्यक्ति व्रत रखता है और पूजा-पाठ करता है। उसे सुख-सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस साल दिनांक 08 मार्च को महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। ऐसी मान्यता है कि इस तिथि पर ही भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। कहते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन जो भक्त सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करता है, उसे सुख-समृद्धि और सौभाग्य का वरदान मिलता है।

इस दिन भगवान शिव के साथ महागौरी, भगवान गणेश, कार्तिकेय और नंदी की भी पूजा करनी चाहिए। अब ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन किस समय रुद्राभिषेक करना शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

महाशिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक का शुभ समय (Mahashivratri Rudrabhisek Muhurat 2024)

sawan  rudrabhishek vidhi

महाशिवरात्रि के दिन तंत्र, मंत्र साधना और रुद्राभिषेक करने के लिए दिनांक 08 मार्च को रात्रि 12 बजकर 24 मिनट से लेकर 01 बजकर 40 मिनट तक का समय श्रेष्ठ है। वहीं भक्तों के लिए शुभ समय सुबह 05 बजकर 55 मिनट से लेकर पूरे दिन है। इस दौरान भगवान भोलेनाथ की पूजा और रुद्राभिषेक विशेष रूप से की जा सकती है। इस दौरान गृहस्थ लोग मनोकामना पूर्ति के लिए सुबह और संध्या काल में भगवान शिव की आराधना करें।

जानें किन चीजों को कर सकते हैं रुद्राभिषेक

  • भगवान शिव का जल से रुद्राभिषेक किया जा सकता है।
  • कुशा जल से अभिषेक करें। इससे रोग दोष से छुटकारा मिल सकता है।
  • भगवान भोलेनाथ (भोलेनाथ मंत्र) का दही से अभिषेक करें। इससे वाहन प्राप्ति का आशीर्वाद मिल सकता है।
  • गन्ने के रस से अभिषेक करें। इससे धन लाभ हो सकता है।
  • मधु युक्त जल से अभिषेक करें। इससे सुख-सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।
  • जल में इत्र मिलाकर अभिषेक करें। इससे मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है।

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें - Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर करें इन चीजों का दान, धन-धान्य से भरा रहेगा घर

  • दूध में चीनी मिलाकर अभिषेक करने से सद्बुद्धि की प्राप्ति हो सकती है।
  • घी से अभिषेक करने से वंश वृद्धि होता है।
  • सरसों के तेल से अभिषेक करने से रोग और शत्रुओं का नाश हो सकता है।
  • शहद से रुद्राभिषेक करने से सभी पापों से मुक्ति मिल सकती है।
  • चंदन (चंदन के उपाय) से अभिषेक करें। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहता है।

इसे जरूर पढ़ें - Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन मनोकामना पूर्ति के लिए क्या करें और क्या न करें?

भगवान शिव और गौरी की करें पूजा

bhagwan shiv and mata parvati puja

इस महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा विशेष रूप से करें। क्योंकि इस दौरान खास संयोग भी बन रहा है। इस दिन विधि पूर्वक रुद्राभिषेक करने से ग्रह दोषों से छुटकारा मिल सकता है और वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां भी दूर हो सकती है। अगर किसी भी जातक के विवाह में किसी प्रकार की कोई परेशानी आ रही है, तो महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और महागौरी की पूजा करें। पूजा के अंत में शिव जी की आरती करें। आरती के दीपक को पूरे घर में ले जाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सकती है।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।