(Mahashivratri 2024 offer these flowers to lord shiva for wish fulfillment) पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इसी दिन मां पार्वती और भगवान भोलेनाथ शादी के बंधन में बंधे थे। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो भक्त व्रत रखता है और नियम के अनुसार पूजा-पाठ करता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है और सुख-सौभाग्य की भी प्राप्ति हो सकती है।
अब ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को कौन से फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
भगवान शिव को धतूरा बेहद प्रिय है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव की पूजा में धतूरे का फूल और फल होना बेहद जरूरी है। इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। वहीं शिवलिंग पर धतूरे का फल और फूल अर्पित करने से व्यक्ति को सभी दुखों से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही दांपत्य जीवन में चल रही सभी परेशानियां भी दूर हो सकती है। इतना ही नहीं अगर आपको ऐसी मनोकामना है, जो आप पूरी करना चाहते हैं, तो शिवलिंग पर धतूरे का फूल जरूर चढ़ाएं।
शिव पुराण के अनुसार भगवान शिव को लाल और सफेद फूल चढ़ाएं। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव (भगवान शिव मंत्र) को इन फूलों को अर्पित करने से मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है और जीवन में चल रही परेशानियां भी दूर हो सकती है।
अगर कोई जातक वाहन सुख पाना चाहता है, लेकिन बात बनते-बनते बिगड़ जा रहा है, तो महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को चमेली का फूल जरूर चढ़ाएं। इससे सभी सुखों की प्राप्ति हो सकती है और सुख-सौभाग्य की भी प्राप्ति हो सकती है।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें - Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर इस बार बन रहे हैं ये खास 3 शुभ योग, जानें महत्व
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को गुलाब का फूल जरूर अर्पित करें। इससे व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है और दांपत्य जीवन भी खुशहाल बना रहता है। इसलिए भगवान शिव (भगवान शिव पूजा) को गुलाब का फूल अवश्य चढ़ाएं।
इसे जरूर पढ़ें - Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन मनोकामना पूर्ति के लिए क्या करें और क्या न करें?
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को अलसी का फूल चढ़ाएं। इससे व्यक्ति को सभी पापों से छुटकारा मिल सकता है। इतना ही नहीं अलसी का फूल भगवान विष्णु को भी बेहद प्रिय है। श्रीहरि को अर्पित करने से शुभ परिणाम मिल सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।